Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diabetes से लेकर वजन कम करने तक, धनिया के बीज की चाय पीने के हैं फायदे ही फायदे

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 09:38 AM (IST)

    Coriander Seeds Tea Benefits अगर आपको किचन में मौजूद इस मसाले से अनेकों लाभ लेने हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। दरअसल धनिया के बीज की चाय पीने से हमारा शरीर सेहतमंद रहता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। ठंड में रात के समय में इसका सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है।

    Hero Image
    धन‍िया का बीज में है गुणों का खजाना। (image credit- freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। धनिया भारतीय रसोई का मुख्य मसाला है। धनिया न सिर्फ खाने को स्वाद देने का काम करता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। धनिया के बीज की चाय पीने से भी हमारे स्वास्थ्य को ढेरों लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में धनिया को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। धनिया पाचन, त्वचा, और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए फायदेमंद है। आज का हमारा लेख भर धनिया से होने वाले फायदों पर है। आइए जानते हैं धनिया के बीज की चाय पीने से सेहत को क्या-क्या लाभ मिलते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाचन को सुधारे

    धनिया में एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं। जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह पेट की गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। अगर रोजाना धनिया के बीज की चाय पी जाए तो हमें पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: Coriander: स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाजवाब है हरा धनिया, जानें इस खाने से मिलने वाले फायदे

    त्वचा में लाए रंगत

    धनिया के बीज त्वचा से जुड़े कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। यह त्वचा को अंदर से साफ करता है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है।

    वजन कम करने में सहायक

    धनिया के बीज मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह चर्बी को तेजी से गलाने का काम करते हैं। सुबह खाली पेट धनिया के बीज की चाय पीना बहुत फायदेमंद होता है।

    डायबिटीज में फायदेमंद

    धनिया में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार हैं। यह इंसुलिन को तेजी से बनाने का काम करते हैं। जिससे शुगर लेवल संतुलित रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए हर सुबह धनिया के बीज की चाय पीना फायदेमंद है। हालांकि डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

    संक्रमण से करे बचाव

    धनिया में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। रोजाना धनिया के बीज की चाय पीने से सर्दी, खांसी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

    इम्युनिटी बूस्टर है धनिया

    धनिया के बीज की चाय न केवल सूजन को कम करने में मदद करता है बल्कि कैंसर कोशिकाओं के विकास को भी धीमा करता है। इसमें न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं जो कैंसर से लड़ने में मददगार हैं।

    धनिया के बीज की चाय बनाने की विधि

    अगर आप धनिया के बीज की चाय पीना चाहते हैं तो रोजाना रात में 1 चम्मच धनिया के बीज को एक कप पानी में भिगो दें। सुबह इसे उबालकर छान लें और खाली पेट पी लें। स्वाद के लिए आप शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Coriander Benefits: हरी हो या सूखी, धनिया खाने से मिलते हैं ये 5 गजब के फायदे