Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Clay Pot Water Benefits: गर्मी के मौसम में क्यों पीना चाहिए मटके का पानी, जानिए इसके शानदार फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 04 Apr 2023 11:07 AM (IST)

    Clay Pot Water Benefits मटके का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो शरीर के लिए कई तरह से गुणकारी है। दरअसल मिट्टी में कई प्रकार को रोगों लड़ने की क ...और पढ़ें

    Hero Image
    Clay Pot Water Benefits: मटके का पानी पीने के फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Clay Pot Water Benefits: तपती गर्मी से बचने के लिए लोग मटका का पानी (Clay Pot Water) पीना पसंद करते हैं। इसका पानी जितना ठंडा होता है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद। कई घरों में तो मिट्टी के घड़े की पूजा भी की जाती है। यह पानी को ठंडा रखने के साथ कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाने में मददगार है। तो आइए जानते हैं, मटके का पानी पीने के फायदे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गले के लिए फायदेमंद

    अगर आप गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे आपका गला खराब हो सकता है या अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, बहुत ज्यादा ठंडा होने के कारण यह बॉडी को प्रभावित करता है। जबकि मटके का पानी बहुत ठंडा होने के साथ गले पर शांत प्रभाव देता है।

    लू से बचाता है

    गर्मी के मौसम में लू लगना बहुत ही आम समस्या है। आप इससे बचने के लिए मिट्टी के बर्तन में रखे पानी का सेवन कर सकते हैं। यह पानी विटामिन और खनिज से भरपूर होता है। जो शरीर में ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखने में मददगार है।

    मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है

    अक्सर हम प्लास्टिक की बोतल से पानी पीते हैं। जो हमारे लिए जहर का काम करता है। इसमें मौजूद बिस्फेनॉल जैसे जहरीले रसायन शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। तो वहीं, मिट्टी के घड़े का पानी पीने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर संतुलित रहता है और शरीर के मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है।

    पेट से जुड़ी समस्या

    मटके का पानी पीने से एसिडिटी और पेट से जुड़ी अन्य समस्या से राहत पा सकते हैं।

    मटके में पानी रखते समय रखें इन बातों का ध्यान

    अगर आप गर्मी के मौसम में नियमित रूप से मटके का पानी पीते हैं, तो इसे रोजाना जरूर साफ करें। गंदे मटके में फंगी लग सकती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik