Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सर्दी में मौसमी बीमारियों से बचाता है मुनक्का, जानिए ये किन बीमारियों का असरदार इलाज करता है

    By Shahina NoorEdited By:
    Updated: Mon, 27 Dec 2021 12:38 PM (IST)

    मुनक्का का सेवन सर्दी में होने वाली कब्ज से निजात दिलाता है। अगर आपको भूख कम लगती है तो मुनक्का का सेवन करें आपकी भूख बढ़ जाएगी। मुनक्का स्किन में निखार लाता है और वज़न भी कंट्रोल रखता है।

    Hero Image
    मुनक्का का रोज़ाना सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दी में बॉडी को हेल्दी रखने के लिए बेस्ट डाइट का होना जरूरी है। इस मौसम में सर्दी-ज़ुकाम और खांसी बेहद परेशान करती है ऐसे में इन मौसमी बीमारियों से बचने के लिए मुनक्का बेस्ट है। मुनक्का का सेवन सर्दी में होने वाली कब्ज से निजात दिलाता है। अगर आपको भूख कम लगती है तो रात को दूध में 30-40 मुनक्‍का को उबालकर उसका सेवन करें, आपकी भूख बढ़ जाएगी। मुनक्का बॉडी के लिए इतना चमत्कारी है कि इसका सेवन करने से स्किन में निखार आता है और वज़न भी कंट्रोल रहता है। सर्दी में टाइफाइट का बुखार बेहद परेशान करता है ऐसे में मुनक्का का सेवन इस बीमारी से बचाव करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतने गुणों से भरपूर मुनक्का के गुणों की बात करें तो इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण, बेटा कैरोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनिशियम व कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए उपयोगी हैं। आयरन और फाइबर से भरपूर मुनक्का, कब्ज़ से राहत देने के साथ-साथ शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मज़बूत बनाता है। आइए जानते हैं कि मुनक्का सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है।

    इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाता है:

    मुनक्का का रोज़ाना सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। इसे दूध के साथ भिगोकर खाने से बॉडी स्ट्रॉन्ग रहती है, साथ ही आप बीमार नहीं पड़ते।

    हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है:

    मुनक्का का सेवन करने से हड्डियां और दांत मज़बूत होते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद बोरान पोषक तत्व होता है जो कैल्शियम को सोख कर हड्डियों तक पहुंचने में मदद करता है।

    आंखों की रौशनी बढ़ती है:

    रोज़ाना मुनक्का खाने से आंखों की रौशनी में इज़ाफ़ा होता है। इसके सेवन से मोतियाबिंद होने का खतरा नहीं रहता। इसमें मौजूद विटामिन ए और बीटा कैराटीन आंखों की हेल्द के लिए उपयोगी होता है।

    खून की कमी को पूरा करता है:

    रोज़ आठ-दस मुनक्का खाने से बॉडी में खून की कमी पूरी होती है। इसमें मौजूद आयरन एनीमिया को दूर करता है और बॉडी में खून बढ़ाता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।