Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Makhana Benefits: शुगर से लेकर दिल के मरीज़ों तक के लिए फायदेमंद हैं मखाने, जानिए बेहतरीन 5 फायदे

    By Shahina NoorEdited By:
    Updated: Wed, 24 Nov 2021 11:35 AM (IST)

    Makhana Benefits मखाना का सेवन करने से बॉडी में ग्लूकोज के स्तर में सुधार होता है और साथ ही दिल की सेहत भी अच्छी रहती है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है साथ ही दिल भी सेहतमंद रहता है।

    Hero Image
    डायबिटीज के रोगी थकान महसूस करते हैं तो मखाना खाएं बॉडी को एनर्जी मिलेगी।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। औषधीय गुणों से भरपूर मखाना ऐसा ड्राईफ्रूट है जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। कम कौलोरी और फाइबर से भरपूर मखाना किडनी और दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह बॉडी की कमजोरी को दूर करता है, साथ ही बॉडी को एनर्जेटिक भी रखता है। कैल्शियम से भरपूर मखाना खाने से हड्डियां मज़बूत होती है। डायबिटीज और जोड़ों के दर्द में मखाना बेहद फायदेमंद है, यह तनाव से मुक्ति दिलाता है। मखाना में प्रोटीन और फाइबर के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्निशियम, आयरन और फॉस्फेरस होता है। मखाना एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। यह सूजन और पुरानी बीमारी से हमें बचाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आप जानते हैं कि इतने गुणों से भरपूर मखाना का सेवन करने से बॉडी में  ग्लूकोज के स्तर में सुधार होता है, और साथ ही दिल की सेहत भी अच्छी रहती है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। शुगर के मरीज़ अपनी डाइट बेहद सोच-समझ कर लेते हैं ऐसे लोगों के लिए मखाना खाना बेहद उपयोगी है। आइए जानते हैं कि मखाना खाने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

    मखाने के फायदे

    शुगर कंट्रोल करते हैं मखाने:

    मखाना में ढेर सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं, साथ ही शुगर लेवल को भी कंट्रोल करते हैं। शुगर के मरीजों में इंसुलिन का उत्पादन कम होता है जिसके कारण डायबिटीज के रोगी हमेशा थकान महसूस करते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए मखाना बॉडी को एनर्जी देता है, साथ ही शुगर को कंट्रोल भी करता है। मखाना का इस्तेमाल आप मखाना की खीर बनाकर भी कर सकते हैं।  

    दिल को सेहतमंद रखते हैं मखाने:

    मखाना ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है जो शरीर में ऑक्सीजन के लेवल को कंट्रोल में रखता है। ये हेल्दी स्नैक्स दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में बेहद असरदार है।

    मोटापा कंट्रोल करते हैं:

    मखाना में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होता है जो वजन को कंट्रोल करने में बेहद असरदार है। फाइबर से भरपूर मखाना पेट को लंबे समय तक भरे रखता है। कम कैलोरी का यह हेल्दी स्नैक्स उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है जिन्हें ज्यादा भूख लगती है।

    मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं:

    फाइबर से भरपूर मखाना पाचन प्रकिया और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इसके सेवन से पेट की समस्या जैसे अपच, कब्ज से निजात मिलती है।

    हड्डियां स्ट्रॉन्ग बनाते हैं:

    मखाना में कैल्शियम और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। मखाना खाने से ऑस्टियोपोरोसिस, आर्थराइटिस और ज्वाइंट पेन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।