Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pine Nuts Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं चिलगोजे, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

    By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 07:40 AM (IST)

    Pine Nuts Benefits चिलगोजे यानी पाइन नट्स को खाने के यूं तो ढेरों फायदे होते हैं लेकिन इसके बारे में कम ही लोगों को पता होता है। इसलिए इनका उपयोग दूसरे ड्राई फ्रूट्स के मुकाबले कम ही देखा जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चिलगोजे को लोग अक्सर भूल जरूर जाते हैं लेकिन यह नट बादाम और अखरोट से भी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

    Hero Image
    Pine Nuts Benefits: जानें चिलगोजे खाने के क्या फायदे हैं?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pine Nuts Benefits: चिलगोज़ा (Chilgoza) जिसे आमतौर पर पाइन नट्स के नाम से जाना जाता है, एक हेल्दी नट है। ये एक ऐसा नट है, जिसकी गिनती दुनिया की सबसे महंगे ड्राई फ्रूट्स में होती है। पाइन नट्स हमारे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ देने का काम करता है। इसका सेवन डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए और जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, दोनों के लिए बहुत लाभदायक है। पाइन नट्स पोषक तत्वों से भरे होते हैं, जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या हैं पाइन नट्स के फायदे?

    भूख को कम करता है

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो पाइन नट्स से बने हुए तेल का सेवन करने से आपको फायदा मिल सकता है। पाइन नट्स में पिनोलेनिक नाम का फैटी एसिड होते है, जो भूख को कम करने में मदद कर सकता है।

    एनर्जी को बूस्ट करता है

    दिन भर की थकान से छुटाकरा पाने के लिए पाइन नट्स का सेवन आप कर सकते हैं। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, आयरन और प्रोटीन की मात्रा हमारे शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाती है। पाइन नट्स में मैग्नीशियम भी पाया जाता है। जब शरीर में मैग्नीशियम का स्तर कम हो जाता है, तो हमें थकान बहुत ज्यादा होती है।

    इम्युनिटी को भी बढ़ावा मिलता है

    अगर हमारी इम्युनिटी अच्छी रहेगी तो शरीर किसी भी संक्रमण या बीमारी से आसानी से लड़ सकता है। वहीं कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए पाइन नट्स रामबाण साबित होते हैं। इसमें कैल्शियम, जिंक, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

    डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार होता है

    रोजाना पाइन नट्स खाने से टाइप-2 डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। डायबिटीज से ग्रस्त लोगों को नियमित तौर पर इसका सेवन करना चाहिए। इतना ही नहीं, इसके बीज आंखों की समस्याओं और स्ट्रोक जैसी संबंधित परेशानियों को भी रोकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik