Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Brain Exercises: अल्जाइमर के मरीज दिमाग तेज करने के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज

    By JagranEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 25 Sep 2022 09:00 AM (IST)

    Brain Exercises एक्सपर्ट्स की मानें तो Sudoku खेलने से अल्जाइमर में आराम मिलता है। सुडोकु खेलने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। आसान शब्दों में कहें तो सुडोकु खेलने से दिमाग एक्टिव रहता है। इससे अल्जाइमर की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

    Hero Image
    Brain Exercises: अल्जाइमर के मरीज दिमाग तेज करने के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Brain Exercises: अल्जाइमर एक मानसिक बीमारी है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति की स्मरण शक्ति बहुत कमजोर हो जाती है। उसे भूलने की आदत हो जाती है। वह चाहकर भी किसी चीज को याद नहीं रख पाता है। साथ ही व्यक्ति को बोलने में भी असुविधा होती है। व्यक्ति बोलते समय लड़खड़ाने लगता है। इसके अलावा, निर्णय लेते समय भी व्यक्ति को दुविधा होती है। इस बीमारी के बारे में सबसे पहले डॉक्टर अलोइस अल्जाइमर ने बताया था। इसके लिए भूलने की बीमारी को अल्जाइमर कहा जाता है। जानकारों की मानें तो इसका ठोस उपचार नहीं है। हालांकि, संतुलित डाइट और ब्रेन एक्सरसाइज कर स्मरण शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए अल्जाइमर के मरीज दिमाग तेज करने के लिए रोजाना ये एक्सरसाइज जरूर करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sudoku खेलें

    एक्सपर्ट्स की मानें तो Sudoku खेलने से अल्जाइमर में आराम मिलता है। सुडोकु खेलने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। आसान शब्दों में कहें तो सुडोकु खेलने से दिमाग एक्टिव रहता है। इससे अल्जाइमर की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। अल्जाइमर के मरीजों को रोजाना सुडोकु जरूर खेलना चाहिए। कई शोधों में दावा किया गया है कि इससे एकाग्रता बढ़ती है। इसके लिए सामान्य लोग भी Sudoku खेल सकते हैं।

    Chess खेलें

    Chess यानी शतरंज एक प्राचीन खेल है। इसका ईजाद भारत में हुआ था। इसके बाद यह भारत से यूरोप में पहुंचा। आज शतरंज अंतरराष्ट्रीय खेल है। इस खेल से दिमाग तेज होता है। साथ ही दिमाग एक्टिव भी होता है। कई शोधों में दावा किया गया है कि शतरंज खेलने से दिमाग सही से काम करने लगता है। इससे ब्रेन की कसरत होती है। अल्जाइमर के मरीजों को रोजाना शतरंज खेलना चाहिए।

    ​Crossword puzzles खेलें

    यह भी एक दिमागी खेल है। इस खेल से दिमाग की कसरत होती है। अल्जाइमर के मरीजों को डॉक्टर ​Crossword puzzles खेलने की सलाह देते हैं। सामान्य लोग भी स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए ​Crossword puzzles खेल सकते हैं। इन 3 गेम्स की मदद से ब्रेन एक्सरसाइज कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।