विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्जाइमर की अब छुट्टी! बीमारी के लक्षण दिखने से सालों पहले ही ब्लड टेस्ट से हो जाएगा खुलासा

Published: Sun, 19 Jul 2026 09:30 AM (IST)

मेडिकल साइंस ने हाल ही में एक शोध जारी किया है जिसमें बताया गया है कि एक साधारण खून की जांच से अल्जाइमर का पता चल सकेगा। 

अल्जाइमर का ब्लड टेस्ट से होगा खुलासा (Image Source: AI Generated)

अल्जाइमर का ब्लड टेस्ट से होगा खुलासा (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लंदन में अल्जाइमर एसोसिएशन के इंटरनेशनल कांफ्रेस में इस हफ्ते एक शोध पेश किया गया। शोध में पता चला कि खून की जांच से दो, पांच और 10 साल के समय में अल्जाइमर से जुड़ी सोचने-समझने की क्षमता में कमी (काग्निटिव इम्पेयरमेंट) होने के जोखिम का पता लगाने में मदद मिल सकती है। 

इन नतीजों से संकेत मिलता है कि ये जांच, जो अल्जाइमर के बायोलाजिकल मार्कर माने जाने वाले दो प्रोटीन, एमाइलायड और टाऊ के रूपों का पता लगाते हैं, मरीजों की बीमारी का आसानी से पता लगाने और स्वस्थ लोगों (जिनमें सोचने-समझने की क्षमता में कमी का कोई लक्षण नहीं है) को उनके भविष्य के जोखिम के बारे में बताने में मददगार साबित हो सकते हैं। 

मकसद शुरुआती स्टेज में इलाज करना 

इसका मकसद अल्जाइमर को ऐसी बीमारी में बदलना है, जिसका इलाज शुरुआती स्टेज में ही किया जा सके। हालांकि, विशेषज्ञ जांचों की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन उनका कहना है कि इनके सबसे अच्छे इस्तेमाल के बारे में अभी भी सवाल हैं और कुछ लोगों को इनकी सटीकता को लेकर चिंताएं भी हैं। 

प्रोटीन के नाम पर रखा पी-टाऊ217 टेस्ट का नाम 

अमेरिका में, सोचने-समझने की क्षमता से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों में रो का पता लगाने में डाक्टरों की मदद के लिए दो ब्लड टेस्ट को मंजूरी दी गई है। इन टेस्ट के कई अलग-अलग प्रकार हैं, लेकिन जो टेस्ट सबसे सटीक पाया गया है, उसे आम तौर पर पी-टाऊ217 टेस्ट कहा जाता है। 

यह नाम उस "टाऊ" प्रोटीन के प्रकार के आधार पर रखा गया है जिसे यह टेस्ट मापता है। चूंकि ये टेस्ट पीईटी स्कैन या लंबर पंचर (जो अल्जाइमर का पता लगाने के लिए सबसे अच्छे तरीके माने जाते हैं) की तुलना में सस्ते व आसानी से किए जा सकने वाले हैं, इसलिए इनसे अधिक लोगों को बीमारी का पता लग सकेगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।