कौन हैं सबरीना पास्टी, जिन्हें कहा जा रहा है दूसरा आइंस्टीन? नासा का ऑफर ठुकरा, सुलझा रहीं ब्रह्मांड के रहस्य
अमेरिकी फिजिसिस्ट सबरीना गोंजालेज पास्टी को उनकी असाधारण प्रतिभा के कारण 'दूसरा आइंस्टीन' कहा जा रहा है।

खेलने-कूदने की उम्र में बना डाला था प्लेन (Picture Courtesy: Instagram)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आप मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के बारे में तो जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं एक महिला वैज्ञानिक है, जिसे लोग दूसरा आइंस्टीन कह रहे हैं? अगर नहीं, तो आपको अमेरिका की फिजिसिस्ट सबरीना गोंजालेज पास्टी के बारे में जरूर जानना चाहिए।
सिर्फ 12 साल की उम्र में ही उन्होंने साबित कर दिया था कि उनमें कुछ तो खास बात है और आज अपनी प्रतिभा से उन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उनकी प्रतिभा की वजह से ही उन्हें दूसरा आइंस्टीन कहा जा रहा है। आइए जानें इनके बारे में।
बचपन में ही रच दिया इतिहास
सबरीना का बुद्धिमानी की चर्चा आज चारों हो रही है, लेकिन वो बचपन से ही काफी अलग रही हैं। जिस उम्र में आम बच्चे खेल-कूद में बिजी रहते हैं, तब सबरीना विमान बनाने की तकनीक समझ रही थीं। उन्होंने सिर्फ 12 साल की उम्र में ही विमान बनाने का काम शुरू कर दिया था। इसके ठीक दो साल बाद, यानी 14 साल की उम्र में उन्होंने अपने बनाए विमान को अकेले उड़ाकर सभी को हैरान कर दिया था।
पढ़ाई में भी रहीं सबसे आगे
विमान बनाने के बाद, उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में भी कई झंडे गाड़े। उन्होंने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठत संस्थान MIT से फिजिक्स की पढ़ाई की और इसमे टॉप भी किया। इसके बाद उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पीएचडी पूरी की।
पैसों से ऊपर चुना विज्ञान को
सबरीना कितनी काबिल वैज्ञानिक हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उनका झुकाव हमेशा नई चीजों की खोज की तरफ रहा है। इसलिए उन्होंने ब्लू ओरिजिन और नासा जैसे दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के अवसर और उसके साथ मिल रहे भारी-भरकम सैलेरी पैकेज को ठुकरा दिया।
इसके बजाय उन्होंने साइंटिफिक रिसर्च की ओर अपना रुख किया। उनका मुख्य लक्ष्य ग्रैविटी और क्वांटम वर्ल्ड के बीच छिपे संबंध को समझना है।
आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग की सोच को बढ़ा रहीं आगे
सबरीना की रिसर्च उन मुश्किल सवालों से जुड़ी है, जिनके जवाब आज की मॉडर्न फिजिकस सालों से तलाश रही है। हार्वर्ड में पढ़ाई के दौरान उन्होंने ग्रैविटेशनल वेव्स से जुड़े स्पिन मेमोरी इफेक्ट पर काम किया। यह काम इतना जरूरी था कि सबरीना को महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के अंतिम रिसर्च पेपर में भी इससे जुड़े रेफरेंस मिले।
आज सबरीना सेलेस्टियल होलोग्राफी नाम की एक बेहद आधुनिक तकनीक के जरिए क्वांटम थियोरी और यूनिवर्स की संरचना के बीच के संबंध को समझने की कोशिश कर रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।