क्या है Aerial Yoga, जिसे करने से शरीर को मिलते हैं 6 बड़े फायदे; जरूर बनाएं रूटीन का हिस्सा
आजकल की व्यस्त जीवनशैली में सेहत का ध्यान रखना मुश्किल है। एरियल योग एक नया तरीका है जो घर पर आसानी से किया जा सकता है। इसमें शरीर को कपड़े के झूले की मदद से हवा में लटकाना होता है। एरियल योगा मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसके और भी कई फायदे हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल लोग अपने बिजी शेड्यूल के कारण अपनी सेहत का सही तरीके से ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में वे कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन सब का मुख्य कारण खराब खानपान और सही लाइफस्टाइल का न होना है। देखा जाए तो मेंटल पीस और फिटनेस को बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है।
कई लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे योग के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप घर पर भी आसानी से कर सकते हैं। जी हां, हम एरियल योग (Aerial Yoga) के बारे में बात कर रहे हैं। ये एक नया और असरदार तरीका बनकर उभरा है। इसमें शरीर को एक कपड़े या झूले (हैमॉक) की मदद से हवा में लटकाकर योगासन किए जाते हैं। इसे हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आइए इनके फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं-
Aerial Yoga क्या है?
एरियल योगा एक तरह का योग है जो हवा में किया जाता है। इसमें एक कपड़े को झूले की तरह इस्तेमाल किया जाता है जो छत से लटका होता है। इसे करने से मसल्स को मजबूती मिलती है। शरीर को लचीला बनाने में मदद मिलती है। साथ ही ये तनाव को भी कम करने में मददगार होता है। यह योग का एक नया और मजेदार तरीका है।
रीढ़ की हड्डी को दे राहत
दिनभर घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करने से रीढ़ की हड्डी में दर्द या अकड़न हो सकती है। एरियल योग में उल्टे होकर किए जाने वाले आसन रीढ़ की हड्डी को आराम पहुंचाते हैं और लचीलापन बढ़ाते हैं। इससे पीठ दर्द से राहत मिलती है और बॉडी पोश्चर भी सुधरता है।
तनाव को करे कम
एरियल योग करने से सेहत तंदुरुस्त रहती है। दरअसल, हवा में लटकने से शरीर को आजादी का अनुभव होता है, जो मानसिक तनाव को भी कम करने में मददगार है। इससे serotonin और endorphins जैसे हैप्पी हार्मोन्स का स्तर बढ़ता है, जिससे चिंता, डिप्रेशन और निगेटिव थॉट्स कम होते हैं।
शरीर को मिलती है ताकत
झूले की मदद से किए गए योगासन पूरे शरीर के मसल्स को एक्टिवेट करते हैं। खासकर कोर मसल्स (पेट, कमर और पीठ के बीच का हिस्सा) मजबूत होते हैं। हवा में बैलेंस बनाने के कारण शरीर का फ्लेक्सिबिलिटी लेवल भी काफी अच्छा हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Elephant Walk से सुधरेगा पोश्चर और पतली होगी कमर, जानिए इस एक्सरसाइज के जबरदस्त फायदे
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
एरियल योग करते समय हवा में लटकने से और स्ट्रेचिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। अगर आप रोजाना एरियल योग का अभ्यास करते हैं तो ब्लड फ्लो भी सुधरता है। इससे दिमाग और दिल को भी सेहतमंद रखा जा सकता है।
डाइजेशन को बनाए बेहतर
सेहतमंद रहने के लिए पाचन तंत्र का सही तरीके से काम करना बहुत जरूरी होता है। एरियल योग में स्ट्रेचिंग से हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम तक ऑक्सीजन सप्लाई होता है। इसके रोजाना अभ्यास से पाचन तंत्र को बेहतर बनाया जा सकता है।
वजन कम करने में मददगार
हवा में झूलते हुए योगासन करने से तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे ज्यादा थकान भी नहीं होती है और वजन भी तेजी से कम होता है।
यह भी पढ़ें: जीन्स में हैवी दिखती हैं जांघें? रोजाना करें 4 एक्सरसाइज; मक्खन की तरह पिघल जाएगा Thigh Fat
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।