Elephant Walk से सुधरेगा पोश्चर और पतली होगी कमर, जानिए इस एक्सरसाइज के जबरदस्त फायदे
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास सेहत का ख्याल रखने का समय नहीं है जिससे मोटापा जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। फिटनेस की दुनिया में Elephant Walk Exercise एक ट्रेंड है। यह एक्सरसाइज आसान होने के साथ-साथ असरदार भी है। इससे हैमस्ट्रिंग की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है पीठ दर्द में राहत मिलती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। इससे मोटापा, डाइबिटीज और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। आज के समय में मोटापा तो एक आम समस्या बन गया है। इसके लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। कई तरह के डाइट फॉलो करते हैं।
फिटनेस की दुनिया में आजकल कई तरह के एक्सरसाइज ट्रेंड में हैं। उन्हीं में से Elephant Walk Exercise एक है। इसे करना जितना आसान होता है, उससे कहीं ज्यादा ये असरदार होती है। ये हमारी बॉडी को कई तरह से फायदा पहुंचाती है। आज हम आपको अपने इस लेख में इस एक्सरसाइज के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
क्यों पड़ा ये नाम?
इस एक्सरसाइज का नाम इसलिए Elephant Walk रखा गया है क्योंकि इसे करते समय आपको अपने हाथ और पैरों को इस अंदाज में हिलाना होता है जैसे कोई हाथी चलता है।
Elephant Walk Exercise क्या है?
इस एक्सरसाइज में आपको सीधा खड़े होकर आगे की ओर झुकना होता है। इसके बाद अपने हाथों को जमीन पर रखना होता है। इसके बाद एक पैर सीधा रखते हुए दूसरा घुटने से मोड़ते हैं और फिर पैर बदलते हैं। इसे हाथ को जमीन पर टिकाए हुए ही करना होता है। इससे हैमस्ट्रिंग, काफ मसल्स और लोअर बॉडी पार्ट्स की स्ट्रेचिंग होती है।
सुधरता है पोश्चर
जो लोग घंटों ऑफिस में बैठकर काम करते हैं, उनके हैमस्ट्रिंग काफी टाइट हो जाते हैं। ऐसे लोगों को Elephant Walk Exercise जरूर करना चाहिए। इससे मसल्स लचीला बनता है। पैरों की अकड़न भी दूर होती है। पोश्चर भी सुधरता है।
Lower back pain में राहत
इसे करने से पीठ के निचले मसल्स भी मजबूत बनते हैं। दरअसल ये रीढ़ की हड्डी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ने देता है। इससे पीठ दर्द में आराम मिलता है।
ब्लड सर्कुलेशन सुधारे
Elephant Walk Exercise से लोअर बॉडी पार्ट्स में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ती है। थकान भी कम होती है।
यह भी पढ़ें: जीन्स में हैवी दिखती हैं जांघें? रोजाना करें 4 एक्सरसाइज; मक्खन की तरह पिघल जाएगा Thigh Fat
हिप्स और घुटनों की मजबूती
आपको बता दें कि जब आप इस एक्सरसाइज को करते हैं तो आपके हिप्स और घुटनों पर हल्का दबाव पड़ता है। इस कारण वहां की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे आपकी कमर भी पतली होती है और पेट की चर्बी भी गायब होती है।
कैसे करें?
- सीधे खड़े हो जाएं।
- इसके बाद नीचे की तरफ झुकें।
- अब हाथों को जमीन की तरफ रखें और धीरे-धीरे कदम बढ़ाएं।
बरतें ये सावधानी
- अगर आपकी पीठ में दर्द है तो इसे करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
- शुरुआत में ज्यादा देर न करें, धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
- खाली पेट या हल्के वॉर्मअप के बाद करना फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें: Bra Fat ने बिगाड़ दिया है आपका लुक, रोजाना करें 6 एक्सरसाइज; देखते ही देखते गायब हो जाएगी चर्बी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।