शरीर में नजर आने वाले 8 लक्षण देते हैं खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत, समझें इसके कारण और बचाव के तरीके
ब्लड सर्कुलेशन शरीर के लिए उतना ही जरूरी है जितना पानी किसी पौधे के लिए। खून के जरिए ही हमारे शरीर के सभी अंगों को न्यूट्रिएंट्स और ऑक्सीजन मिलता है। यानी जाहिर-सी बात है कि अगर इस प्रोसेस में रुकावट आएगी (Poor Blood Circulation Symptoms) तो सेहत से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से इसके बारे में बताते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Poor Blood Circulation Symptoms: हमारे शरीर में खून का प्रवाह लगातार होता रहता है, जिसे ब्लड सर्कुलेशन कहते हैं। यह प्रवाह हमारे दिल की धड़कन के कारण होता है और यह हमारे पूरे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुंचाता है। ये पोषक तत्व सेल्स को एनर्जी देते हैं और शरीर को हेल्दी रखने में बड़ा रोल प्ले करते हैं।
जब किसी कारण से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा या बाधित हो जाता है, तो यह कई समस्याओं का कारण बन सकता है। रक्त संचार कम होने पर शरीर के अलग-अलग अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इससे शरीर के अंग ठीक से काम नहीं कर पाते हैं और सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याएं (How Poor Blood Circulation Affects Health) पैदा हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके।
खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण (Symptoms Of Poor Blood Circulation)
खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण कई तरह के हो सकते हैं। ये लक्षण शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई दे सकते हैं। आइए जानें।
- हाथ-पैरों का ठंडा पड़ना: खराब ब्लड सर्कुलेशन की सबसे आम समस्या है हाथ-पैरों में ठंडक महसूस होना। चाहे गर्मी का मौसम हो या सर्दी का, आपके हाथ-पैर हमेशा ठंडे ही रहते हों तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत हो सकता है।
- सूजन: खून का सही ढंग से प्रवाह न होने की वजह से शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन आ सकती है। ये सूजन पैरों, टखनों या हाथों में हो सकती है।
- थकान और कमजोरी: जब खून में ऑक्सीजन की कमी होती है तो आप हमेशा थका हुआ और कमजोर महसूस करते हैं।
- सुन्नपन या झुनझुनी: खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से हाथ-पैरों में सुन्नपन या झुनझुनी की समस्या हो सकती है।
- धीरे ठीक भरने वाले घाव: अगर आपके शरीर पर कोई छोटा सा घाव भी हो और वो बहुत धीरे ठीक हो रहा हो तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत हो सकता है।
- त्वचा का रंग बदलना: खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से त्वचा का रंग भी बदल सकता है। त्वचा पीली या लाल पड़ सकती है।
- बालों का झड़ना: खराब ब्लड सर्कुलेशन बालों के झड़ने का एक कारण भी हो सकता है।
- मांसपेशियों में ऐंठन: खून का प्रवाह कम होने से मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें- ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में असरदार हैं 5 योगासन, रोजाना करने से शरीर की ऐंठन होगी दूर
खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण (Causes Of Poor Blood Circulation)
खराब ब्लड सर्कुलेशन के कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं।
- ब्लड वेसल्स में रुकावट: वेसल्स में प्लाक का जमा होना या खून के थक्के बनने से ब्लड फ्लो बाधित हो सकता है। यह अक्सर धूम्रपान, हाई कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर जैसी स्थितियों के कारण होता है।
- हार्ट डिजीज: दिल की बीमारियां जैसे कि हार्ट फेलियर, खून को बेहतर ढंग से पंप करने की दिल की क्षमता को कम कर सकती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन खराब हो जाता है।
- मोटापा: ज्यादा वजन होने से ब्लड वेसल्स पर दबाव बढ़ सकता है और ब्लड सर्कुलेशन को बाधित कर सकता है।
- फिजिकल इनएक्टिविटी: रेगुलर एक्सरसाइज न करने से ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो सकता है।
- बढ़ती उम्र: कई बार उम्र के साथ, ब्लड वेसल्स कम लचीली हो जाती हैं और ब्लड फ्लो कम हो सकता है।
- कुछ दवाएं: बर्थ कंट्रोल की गोलियां और कुछ हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं, रक्त के थक्के बनने का खतरा बढ़ा सकती हैं।
- अन्य बीमारियां: ल्यूपस और रूमेटॉइड अर्थराइटिस जैसी कुछ बीमारियां भी ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचा सकती हैं और खराब ब्लड सर्कुलेशन का कारण बन सकती हैं।
ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के तरीके (Poor Blood Circulation cure)
ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के लिए आप कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं। आइए जानें।
- रेगुलर एक्सरसाइज: रोजाना 30 मिनट की मॉडरेट इंटेंसिटी एक्सरसाइज जैसे चलना, दौड़ना, तैराकी, साइकिल चलाना आदि ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
- हेल्दी डाइट: फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, मछली और नट्स से भरपूर डाइट लें। ये फूड आइटम्स ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
- स्ट्रेस कम करें: योग, ध्यान, और गहरी सांस लेने के व्यायाम तनाव को कम करने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- पानी भरपूर मात्रा में पिएं: शरीर में पानी की कमी से खून गाढ़ा हो जाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। इसलिए, दिन भर में पर्याप्त पानी पिएं।
- धूम्रपान छोड़ें: धूम्रपान ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाता है और ब्लड सर्कुलेशन को कम करता है।
- शराब का इनटेक कम करें: ज्यादा शराब पीने से दिल की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है।
- मसाज: नियमित रूप से मसाज करवाने से भी ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- हॉट बाथ: गर्म पानी से नहाने से ब्लड वेसल्स फैलती हैं और ब्लड फ्लो बढ़ता है।
यह भी पढ़ें- बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के लिए आज ही डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।