यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मूड अच्छा करने के लिए खाएं ये 6 फूड्स, दिमागी टेंशन भी होगी दूर; ब्रेन भी रहेगा हेल्दी
आजकल की स्ट्रेस भरी लाइफ में मूड खराब होना स्ट्रेस एंग्जायटी जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। लेकिन क्या ...और पढ़ें

HighLights
- हैप्पी हार्मोन्स के कारण हमें अच्छा महसूस होता है
- कुछ फूड्स हैप्पी हार्मोन्स बढ़ाने में मदद करते हैं
- इन फूड्स को खाने से सेहत भी दुरुस्त रहती है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव भरे माहौल में अक्सर हमारा मूड खराब रहता है। कभी काम का प्रेशर, तो कभी पर्सनल लाइफ की परेशानियां हमें स्ट्रेस में रखती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारा खान-पान (Foods for Good Mood) हमारे मूड को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाता है?
जी हां, कुछ हेल्दी फूड्स ऐसे होते हैं जो हैप्पी हार्मोन्स, जैसे- सेरोटोनिन, डोपामाइन और एंडोर्फिन को बूस्ट करते हैं, जिससे हमारा मूड अच्छा रहता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 6 हेल्दी फूड्स (Foods for Happy Hormones) के बारे में जो आपके मूड को बेहतर बना सकते हैं।
डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि यह मूड बूस्टर का भी काम करती है। इसमें कोकोआ की मात्रा ज्यादा होती है, जो एंडोर्फिन और सेरोटोनिन के लेवल को बढ़ाता है। डार्क चॉकलेट में मौजूद मैग्नीशियम स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। हालांकि, इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए, क्योंकि ज्यादा शुगर सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।
यह भी पढ़ें- सुबह की ये 6 आदतें बढ़ाती हैं Happy Hormones, दिनभर रहेंगे खुश और एनर्जेटिक
केला
केला एक सुपरफूड है जो पोटैशियम, विटामिन-बी6 और नेचुरल शुगर से भरपूर होता है। विटामिन-बी6 सेरोटोनिन हार्मोन के प्रोडक्शन में मदद करता है, जिससे मूड अच्छा रहता है। इसके अलावा, केले में ट्रिप्टोफैन अमीनो एसिड होता है, जो हैप्पी हार्मोन्स को बढ़ावा देता है।
नट्स और सीड्स
बादाम, अखरोट, काजू और कद्दू के बीज जैसे नट्स और सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर होते हैं। ये सभी पोषक तत्व दिमाग को हेल्दी बनाए रखने और तनाव को कम करने में मदद करते हैं। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड डिप्रेशन को कम करने में मददगार होता है।
हल्दी वाला दूध
हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एक एक्टिव कंपाउंड है। यह एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट है। हल्दी वाला दूध पीने से डोपामाइन और सेरोटोनिन का लेवल बढ़ता है, जिससे मूड अच्छा होता है। यह नींद को भी बेहतर बनाता है, जिससे तनाव कम होता है।
पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों में फोलेट (विटामिन-बी9) भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो दिमाग के लिए फायदेमंद है। फोलेट की कमी से डिप्रेशन और चिड़चिड़ापन हो सकता है। पालक, मेथी, ब्रोकली जैसी सब्जियां खाने से मूड स्विंग्स कम होते हैं और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
दही और प्रोबायोटिक फूड्स
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों के लिए फायदेमंद बैक्टीरिया होते हैं। कई स्टडीज भी बताती हैं कि आंत और दिमाग का सीधा कनेक्शन होता है। स्वस्थ आंत से मूड अच्छा रहता है और तनाव कम होता है। दही के अलावा, इडली, डोसा, किमची और योगर्ट जैसे प्रोबायोटिक फूड्स भी मूड बूस्टर का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें- इस रंग के फल में छुपा है सेहत का राज, रोजाना खाने से दूर होगा Depression
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
