Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Thyroid की समस्या में वरदान हैं 5 फूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल; सेहत को म‍िलेंगे और भी कई फायदे

    थायरॉइड की समस्या भले ही आज आम होती जा रही है लेकिन सही डाइट और लाइफस्‍टाइल अपनाकर इससे काफी हद तक बचा जा सकता है। एक संतुलित डाइट नियमित व्यायाम और समय पर जांच इस बीमारी को कंट्रोल रखने में कारगर उपाय हैं। अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं तो आपको नुकसान हो सकता है।

    By Vrinda Srivastava Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Thu, 01 May 2025 09:31 AM (IST)
    Hero Image
    थायरॉइड होने पर खाएं ये चीजें। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का सही तरीके से ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में वे कई तरह की बीमारि‍यों का श‍िकार हो रहे हैं। मोटापा, डायब‍िटीज और द‍िल की बीमारी तो मानो आम हो गई है। इसका मुख्‍य कारण गलत खानपान के साथ-साथ फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िवि‍टीज न के बराबर होना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब खानपान सही नहीं होता है तो शरीर में जरूरी पोषक तत्‍वों की कमी हो जाती है। ऐसे में थायरॉइड आज के समय में होने वाली एक आम बीमारी बन गई है। इस बीमारी में शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसमें दवाओं के अलावा पौष्टिक खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल का ख्याल रखना जरूरी है। हमारी डाइट ही हमें सेहतमंद रखने में मददगार साब‍ित हो सकती है। कुछ फूड आइटम्स ऐसे हैं, जिन्‍हें खाने से थायरॉइड को कम करने में मदद मि‍ल सकती है। आइए जानते हैं थायरॉयड को कंट्रोल में रखने वाले इन फूड्स के बारे में-

    आयोडीन से भरपूर चीजें

    Thyroid gland को ठीक से काम करने के लिए आयोडीन की खास जरूरत होती है। आयोडीन की कमी से हाइपोथायरॉइडिज्‍म का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए हमें खाने में Sea Fish, अंडे और दही जैसी चीजाें को शाम‍िल करना चाह‍िए।

    नार‍ियल

    कच्चा नारियल, हमें कई तरह के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ पहुंचाने में मददगार है।इसके अलावा ये थायरॉइड की समस्या को भी कम करने में सहायक है। ऐसे में आपको नार‍ियल जरूर खाना चाह‍िए। इसे आप कच्चा भी खा सकते हैं, चाहें तो चटनी या लड्डू भी बनाकर खा सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म सही रहता है।

    सेब

    सेब सेहत के ल‍िए रामबाण से कम नहीं है। इसे रोजाना खाएंगे तो थायरॉयड के खतरे को कम करने में मदद म‍िलेगी। इसके अलावा यह वजन कम करने और ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रखने में भी मदद करता है। सेब आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है, जिससे थायरॉयड ग्‍लैंड को अच्छी तरह से काम करने में मदद म‍िलती है।

    आंवला

    आंवला में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आंवला थायरॉइड में बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए सुबह के समय आंवले के पाउडर को शहद के साथ खाना या फिर आंवले के जूस को गुनगुने पानी के साथ ल‍िया जा सकता है। आप आंवले का मुरब्‍बा भी खा सकते हैं। आंवला कैंडी भी बाजार में म‍िल जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: Thyroid: थायराइड कंट्रोल के लिए डायट में आज से ही शामिल करें ये 6 फूड्स

    हरी सब्जियां

    थायरॉइड को कम करने के ल‍िए आपको अपनी डाइट में हरी सब्‍ज‍ियों को जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। ये न स‍िर्फ थायरॉइड के र‍िस्‍क काे कम करेंगे बल्कि आपके शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी को पूरा करेंगे।

    इनसे करें परहेज

    थायरॉइड की समस्या होने पर कुछ चीजों से दूरी बनाना ही बेहतर होता है। आपको कुछ ऐसी चीजाें से बचने की जरूरत है जिनमें गोइट्रोजेन हो सकते हैं। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड भी सीमित मात्रा में लेना चाहिए। अगर आपको थायरॉयड की समस्या है तो केक, कुकीज, चिप्स को भूल से भी न खाएं।

    थायराइड के लक्षण

    • वजन कम होना या तेजी से बढ़ना
    • हाथ पैरों में कंपन्‍न
    • नींद न आना
    • शरीर में जकड़न
    • ज्यादा भूख लगना
    • ज्यादा पसीना आना
    • पीरियड्स आने में गड़बड़ी

    यह भी पढ़ें: Brazil Nuts को बनाएं डाइट का हिस्सा, थायरॉइड को कंट्रोल करने में मिलेगी मदद

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।