Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cold Water Side Effects: गर्मियों में न पिएं फ्रिज का निकला ठंडा पानी, वरना सेहत को होंगे ये 5 नुकसान

    Cold Water Side Effects गर्मी के मौसम में हम में से ज्यादातर लोग धूप से आते ही फ्रिज से ठंडा पानी निकालकर पी लेते हैं। ठंडा-ठंडा पानी शरीर को ठंडक जरूर पहुंचाता है लेकिन साथ ही कई तरह की समस्याएं भी पैदा करता है।

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee ParvezUpdated: Thu, 20 Apr 2023 10:28 AM (IST)
    Hero Image
    Cold Water Side Effects: गर्मियों में ठंडा पानी पीने के नुकसान जानते हैं आप?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cold Water Side Effects: भीषण गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी शरीर में जान डालने का काम करता है। गर्मी में पानी की कमी न हो जाए, इसलिए लोग तरह-तरह की ड्रिंक्स पीते हैं, जिसमें लस्सी, छाछ, जूस, नारियल पानी, आम पन्ना आदि शामिल हैं। एक्सपर्ट्स की मानें, तो दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी है। हालांकि, वे नॉर्मल पानी पीने की सलाह जेते हैं, ताकि सेहत को नुकसान न पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी के मौसम में प्यास को बुझाने के लिए लोगों को ठंडा पानी बेस्ट लगता है। इसमें कोई शक नहीं कि ठंडा पानी ही राहत देने का काम करता है। लेकिन धूप से आकर, एक्सरसाइज करने के बाद या फिर खाना खाते ही ठंडा पानी पीने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। आयुर्वेद भी ठंडे पानी को सेहत के लिए हानिकारक बताता है। खासतौर पर फ्रिज का निकला चिल्ड पानी न पीने की सलाह देता है।

    फ्रिज का ठंडा पानी पीने के क्या नुकसान हैं

    पाचन को नुकसान करता है

    आयुर्वेद में माना जाता है कि ठंडा पानी या ड्रिंक पाचन को कमजोर करता है। पाचन को अग्नी माना जाता है और ठंडा इस प्रोसेस में बाधा पैदा करने का काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार, पाचन के पूरी क्रिया के लिए गर्मी की जरूरत होती है, जिसकी शुरुआत मुंह से होती है और खत्म आंत पर होता है। साथ ही कुछ शोध यह भी बताते हैं कि ठंडा पानी रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ता है. जिससे पाचन से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।

    गले में खराश का कारण बनता है

    जब आप फ्रिज से निकला ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे बलगम बनता है, जिससे कई लोग सांस लेने की दिक्कत से जूझते हैं। इससे गले में खराश, बलगम, सर्दी और गले में सूजन पैदा हो सकती है।

    दिल की धड़कनों पर पड़ता है असर

    ठंडे पानी का सेवन शरीर में दिल की धड़कनों को धीमा करता है। शोध के अनुसार, फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी पीने से दसवीं कपाल तंत्रिका (वेगस नर्व) उत्तेजित हो जाती है। तंत्रिकाएं शरीर की अनैच्छिक क्रियाओं को नियंत्रित करने का काम करती हैं। ठंडा पानी का सीधा असर वेगस नर्व पर पड़ता है, जिससे दिल की धड़कने कम हो जाती हैं।

    सिर दर्द का कारण बन सकता है

    धूप या तेज गर्मी से सीधे आकर ठंडा या फिर बर्फ वाला पानी पीने से सिर दर्द हो सकता है। ठंडा पानी पीने से स्पाइन की कई तंत्रिकाओं को ठंडक पहुंचती है, जिसका असर दिमाग पर पड़ता है और इससे सिर दर्द होता है। यह स्थिति साइनस से जूझ रहे लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है।

    वजन बढ़ सकता है

    जो लोग वजन कम करना चाह रहे हैं उन्हें ठंडा पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। ठंडे पानी की वजह से शरीर में मौजूद फैट्स को बर्न करना मुश्किल हो जाता है। शरीर की वसा फ्रिज के पानी से और सख्त हो जाती है, जिससे आपको लिए इसको कम करना और मुश्किल हो सकता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik