चीनी को कहें बाय-बाय! सर्दियों में डाइट में शामिल करें गुड़, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
सर्दियों में अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं या थकान महसूस करते हैं, तो गुड़ आपकी सेहत के लिए किसी ...और पढ़ें

ठंड में शरीर की गर्माहट के लिए देसी सुपरफूड है गुड़ (Picture Credit - Canva)
HighLights
ठंड से राहत पाने के लिए गुड़ बेहद फायदेमंद होता है
गुड़ खाने से शरीर में गर्माहट आती है
गुड़ सर्दी-खांसी और वायरल से बचाने में मददगार है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दी का मौसम आते ही शरीर को ज्यादा ताकत, गर्माहट और मजबूत इम्युनिटी की जरूरत होती है। अगर आप किसी महंगे सप्लीमेंट की जगह गुड़ (Jaggery) को अपनी डाइट में शामिल कर लें, तो यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। गुड़ ठंड में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। दरअसल, शकर की तुलना में गुड पचाने में शरीर को काफी कम कैलोरी खर्च करनी पड़ती है। आइए जानते हैं सर्दियों में गुड़ खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
शरीर को देता है अंदर से गर्माहट
सर्दियों में सबसे बड़ी परेशानी ठंड लगना और सुस्ती होती है। ऐसे में गुड़ खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है, जो शरीर के तापमान को संतुलित रखती है। अगर आप रोजाना थोड़ा सा गुड़ खाते हैं, तो ठंड से राहत और शरीर के अंदर गर्माहट बनी रहेगी।
इम्यूनिटी को करता है मजबूत

(Picture Credit - Canva)
अगर आप सर्दी-खांसी या वायरल इंफेक्शन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो गुड़ को डेली डाइट में शामिल करें। गुड़ में मौजूद आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसलिए सर्दियों में गुड़ का खाना रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है।
पाचन को रखता है दुरुस्त
ठंड में ब्लड सर्कुलेशन स्लो होने के कारण पाचन तंत्र अक्सर सुस्त हो जाता है। गुड़ डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे कब्ज, गैस और अपच की समस्या से राहत मिलती है। आप खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ जरूर खाएं।
खून की कमी दूर करने में मददगार
अगर आपको बार-बार थकान महसूस होती है या चक्कर आते हैं, तो इसकी वजह आयरन की कमी हो सकती है। गुड़ आयरन का अच्छा स्रोत है, जो हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद करता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए सर्दियों में गुड़ बेहद फायदेमंद माना जाता है।
त्वचा को बनाएं ग्लोइंग

(Picture Credit - Canva)
सर्दियों में स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। अगर आप रोज गुड़ को डाइट में शामिल करते हैं, तो यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और ब्लड को साफ करता है, जिससे नेचुरल ग्लो आता है। वहीं, गुड़ मुंहासे और पिंपल्स की समस्या को कम करने में भी मददगार है।
गुड़ खाने का सही तरीका
- रोज 10-20 ग्राम गुड़ पर्याप्त है।
- गुड़ को तिल, मूंगफली या अदरक के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद।
- डायबिटीज के मरीज गुड़ खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें - सुबह उठते ही पेट लगता है गुब्बारे जैसा? अनजाने में आप भी कर रहे हैं ये 8 गलतियां, आज ही सुधारें
यह भी पढ़ें - स्वाद के चक्कर में कहीं भारी न पड़ जाए ठंड में आइसक्रीम! जान लें ये 5 बड़े नुकसान
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
