विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हल्के में न लें जी घबराना, हार्ट अटैक आने पर सुबह-सवेरे ऐसे ही 5 संकेत देता है शरीर

Published: Sat, 23 Aug 2025 04:06 PM (IST)

आजकल दिल के दौरे के मामले बढ़ रहे हैं खासकर युवाओं में। सुबह-सुबह दिखने वाले कुछ संकेत हार्ट अटैक का ...और पढ़ें

हार्ट अटैक के खतरे से पहले सुबह उठते ही दिखते हैं ये संकेत (Picture Credit- Freepik)
हार्ट अटैक के खतरे से पहले सुबह उठते ही दिखते हैं ये संकेत (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. इन दिनों दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।
  2. खासकर युवा तेजी से इसका शिकार हो रहे हैं।
  3. ऐसे में शरीर पहले से ही इसके कुछ संकेत देने लगता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों दिल के दौरे के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। लगातार बदलती लाइफस्टाइल और काम का प्रेशर लोगों अक्सर लोगों के दिल को बीमार बनाने लगा है। बीते कुछ दिनों से हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और हैरानी की बात यह है कि अब युवा इसकी चपेट में आने लगे हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते अपने दिल की आवाज को सुना जाए।

अक्सर ऐसे मामले सामने आने पर मन में एक ही सवाल आता है कि अचानक ऐसा कैसे हो गया है, लेकिन असल में कुछ भी अचानक नहीं होता है। अक्सर हार्ट अटैक आने से पहले हमारा शरीर कई तरह के सिग्नल देता है। जरूरत है, तो बस उसे समझने की। आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बताते हैं, जो अक्सर सुबह-सुबह नजर आते हैं और हार्ट अटैक का इशारा देते हैं।

बिना किसी वजह पसीना आना

अगर आपकी नींद अक्सर ठंडे पसीने के साथ हो रही है, तो इसे हल्के में न लें। अचानक बिना वजह ऐसा पसीना आना दिल के दौरे का संकेत हो सकता है। ऐसा तब होता है, जब शरीर हार्ट अटैक के स्ट्रेस और ब्लड सर्कुलेशन की कमी के प्रति प्रतिक्रिया करता है। यह सामान्य पसीने के विपरीत चिपचिपा और असामान्य होता है।

बांह, गर्दन, जबड़े या पीठ में दर्द

जरूरी नहीं है कि दिल का दौरा पड़ने पर हमेशा सीने में ही दर्द हो। कुछ मामलों में यह दर्द अन्य हिस्सों में भी होता है। यह दर्द पीठ, कंधों, गर्दन, जबड़े या बाएं हाथ में भी होता है। जब आप जागने के बाद आपको भी इस तरह का दर्द महसूस होता है, मतली होती है या छाती पर भार जैसा महसूस होता है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपको दिल से जुड़ी कोई समस्या है।

सांस लेने में तकलीफ

अगर आपको बिना किसी मेहनत सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है, खासकर सुबह उठते समय अगर आपको सांस से जुड़ी समस्या हो रही है, तो यह एक खतरनाक लक्षण हो सकता है। ऐसा तब होता है, जब हार्ट में ब्लड का संचार कम हो जाता है, जिससे शरीर को मिलने वाली ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है। इसलिए थकान के साथ होने वाली सुबह सांस लेने में तकलीफ को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

सीने में बेचैनी या दबाव

यह हार्ट अटैक का सबसे आम और डराने वाला लक्षण है। सुबह उठने के तुरंत बाद अगर आपको सीने में जकड़न, जलन या भारीपन का एहसास हो, तो अलर्ट हो जाए। कुछ लोग इस दर्द को एसिडिटी या अपच समझ सकते हैं; हालांकि, जब यह दर्द तुरंत कम न हो, तो दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।

अचानक चक्कर आना या हल्कापन

कभी-कभी सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण चक्कर आना या बेहोशी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। हार्ट की खराब पंपिंग की वजह से, आपके ब्रेन में खून की आपूर्ति कम हो जाती है और आपको चक्कर आने लगते हैं। जब सीने में दर्द या पसीना आने के साथ ऐसा होता है, तो यह एक स्पष्ट संकेत है कि आपको जल्द से जल्द डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल-हार्ट अटैक से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये जादुई पत्ता, जानें इसके अनसुने फायदे

यह भी पढ़ें- सोने की इस एक आदत से कम हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मिलती है मदद

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।