Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Health Tips: सर्दियों में शरीर को रखना है गर्म, तो जरूर खाएं ये 5 सुपरफूड्स

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Fri, 09 Dec 2022 10:31 AM (IST)

    Health Tips सर्दियों में सेहत का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है क्योंकि इस मौसम में कड़ाके की ठंड के कारण कई बीमारियां होती हैं। इसलिए आपको डाइट में उन चिजों को शामिल करना चाहिए जो शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं।

    Hero Image
    सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 फूड्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कHealth Tips: सर्दियों में हमें अपने सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, इस मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार-खांसी के कारण सेहत बिगड़ने का डर होता है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े तो पहनते हैं लेकिन, खानपान को लेकर लापरवाही बरतते हैं। जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आप डाइट में उन चीजों को शामिल कर सकते हैं, जो ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखती हैं। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. तिल खाएं

    सर्दियों में तिल का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन-ई, कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन शक्ति मजबूत हो सकती है, साथ ही ये शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं।

    2. खजूर का सेवन करें

    खजूर में विटामिन-ए, विटामिन-बी, कैल्शियम, पोटैशियम और अन्य विटामिन्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसकी तासीर भी गर्म होती है, इसके नियमित सेवन से शरीर अंदर से गर्म रहता है। डाइट में आप सीमित मात्रा में खजूर शामिल कर सकते हैं।

    3. अंडे खाएं

    अंडे में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप ब्रेकफास्ट में अंडे शामिल कर सकते हैं। चाहें तो आप उबले हुए अंडे खा सकते हैं या इससे अन्य डिशेज भी बना सकते हैं।

    4. गुड़ खाएं

    गुड़ में जिंक, कैल्शियम, फॉस्फोरस और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसे खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या से बच सकते हैं।

    5. अदरक का सेवन करें

    अदरक में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। सर्दियों में आप अदरक का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। यह शरीर को गर्म रखता है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik