Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Avika Gor: बेहद मुश्किल भरी थी अविका गौर की वेट लॉस जर्नी, जानें एक्ट्रेस ने कैसे घटाया 20 किलो वजन

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 25 Jun 2023 02:54 PM (IST)

    Avika Gor जानी-मानी अदाकारा अविका गौर इन दिनों अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की फिल्म 1920ः हॉरर ऑफ हार्ट ने सिनेमाघरों में ...और पढ़ें

    Hero Image
    अविका गौर ने ऐसे कम किया अपना वजन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Avika Gor: मशहूर अभिनेत्री अविका गौर इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर लगातार चर्चा में है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म 1920 से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की है। अविका की इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अविका छोटी-सी उम्र में ही अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने मशहूर टीवी धारावाहिक बालिका वधू में छोटी आनंदी का किरदार निभाया था। अपने इस किरदार के दम पर उन्होंने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना ली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, इस शो के बाद वह काफी समय तक छोटे पर्दे से गायब रहीं। इस दौरान वह अपने बढ़े हुए वजन से संघर्ष कर रही थीं, जिसके बारे में उन्होंने खुद बाद में खुलासा भी किया था। लेकिन तमाम संघर्षों और मुश्किलों के बाद अविका ने अपने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से भी को हैरान कर दिया था। तो चलिए जानते हैं अविका गौर की वेट लॉस जर्नी के बारे में-

    एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी

    View this post on Instagram

    A post shared by Avika Gor (@avikagor)

    अविका इंटरव्यू में अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बात कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया कि उनके लिए यह सफर बेहद मुश्किल भरा रहा। वह रोजाना खुद को वर्कआउट के मेंटली तैयार करती थी। इसके लिए उनके दोस्त भी उन्हें मोटिवेट करते थे। अविका की मानें तो कई बार वर्कआउट करने का मन नहीं करता है। ऐसे में इसे बिल्कुल भी मिस न करें। आप चाहें तो इसकी जगह वॉक पर जा सकते हैं।

    रोजाना चलती हैं इतने स्टेप्स

    एक्ट्रेस ने वॉक और डाइट को फॉलो पर करीब 20 किलो वजन कम किया। साथ ही उन्होंने शुरुआत में इंटेंस वर्कआउट का भी सहारा लिया। इतना ही नहीं मौजूदा समय में खुद को फिट रखने के लिए रोजाना 25 हजार स्टेप्स चलती हैं। इसके अलावा अभिनेत्री अपनी डाइट पर कंट्रोल रखते हुए नमक और चीनी का कम से कम सेवन करती हैं, ताकि इसकी वजह मूड स्विंग्स न हों।

    View this post on Instagram

    A post shared by Avika Gor (@avikagor)

    डांस के जरिए कम किया वजन

    वर्कआउट के अलावा एक्ट्रेस ने डांस के जरिए भी अपना वजन कम किया है। इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि डांस से उन्हें स्लिम फिगर पाने में काफी मदद मिली। इन सबके अलावा एक्ट्रेस अपने खानपान का उचित ख्याल रखती है। सही डाइट के साथ-साथ वह एक फिक्स टाइम टेबल भी फॉलो करती हैं।

    Picture Courtesy: Instagram/avikagor