Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    HZ WomenPreneur Awards 2023 के लिए 1 दिन बाकी, चलिए महिला उद्यमियों की क्षमता और उनकी सफलता को करें सेलिब्रेट

    By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 11:17 AM (IST)

    महिलाओं की क्षमता और उनकी सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए Herzindagi पहली बार HZ WomenPreneur Awards 2023 लेकर आ रही है। इस अवार्ड शो का मुख्य मकसद साल 2022 में भारत में महिला उद्यमियों को उनके उल्लेखनीय उपलब्धी के लिए सम्मानित करना है।

    Hero Image
    HZ WomenPreneur Awards 2023 के लिए 1 दिन बाकी, चलिए महिला उद्यमियों की क्षमता और उनकी सफलता को करें सेलिब्रेट

    नई दिल्ली। महिलाओं का विकास इस बात पर निर्भर करता है कि उन्हें किस तरह का अधिकार मिला है? शिक्षा और काम का कितना एक्सपोजर उन्हें मिला है? आज महिलाएं हर तरह के काम को करने में सक्षम हैं। आज ये सेना से लेकर प्रशासनिक अधिकारी और खिलाड़ी से लेकर बिजनेस वुमन तक हर काम को सफलतापूर्वक कर रही हैं। समय बदल रहा है और महिलाएं बड़ी संख्या में बड़ी-बड़ी कंपनियों में बड़े-बड़े पदों पर अपना हुनर दिखा रही हैं। उननकी कामयाबी बतौर वुमन एंटरप्रेन्योर के रूप में भी देखी जा सकती है। यह बदलाव दिखाता है कि महिलाओं के पास क्षमता भरपूर है, बस मौका देने की जरूरत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं की क्षमता और उनकी सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए Herzindagi पहली बार HZ WomenPreneur Awards 2023 (पावर्ड बाय Hamdard Khaalis Masale) लेकर आ रही है। इस अवार्ड शो का मुख्य मकसद साल 2022 में भारत में महिला उद्यमियों को उनके उल्लेखनीय उपलब्धी के लिए सम्मानित करना है। यह समारोह 1 दिन बाद 23 फरवरी को नई दिल्ली के ओबेरॉय होटल में शाम 4 बजे से शुरू होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक कार्य की केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी को आमंत्रित किया गया है।

    ऑनलाइन समारोह से जुड़ने के लिए दिए हुए लिंक पर विजिट करें - https://www.herzindagi.com/specials/women-entrepreneur-awards/

    HZ WomenPreneur Awards 2023 में कई कैटेगरी हैं, जो वुमन एंटरप्रेन्योर के काम और उनके बिजनेस से संबंधित हैं। कुछ कैटेगरी की बात करें तो इसमें वुमन आइकन ऑफ द ईयर, वुमन सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर, स्टूडेंट एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर, वुमन सीईओ ऑफ द ईयर, वुमन राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर आदि शामिल हैं। इसमें महिलाओं की श्रेष्ठता और उनकी उपलब्धियों की पहचान करने के लिए ज्यूरी का एक पैनल बनाया गया है, जिसमें अन्ना रॉय, अंखी दास, अपूर्वा पुरोहित, सुमीत सिंह, अनीता नैय्यर, दुर्गा रघुनाथन और मेघा ममगेन जैसे बड़े नाम है जो अपने-अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं।