विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब तक मसाले की तरह डालते आए हल्दी? राजस्थान में उसी की बनती है चटपटी सब्जी; नोट करें रेसिपी

Published: Sun, 15 Nov 2026 04:08 PM (IST)

सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने के लिए राजस्थान में कच्ची हल्दी की चटपटी सब्जी बनाई जाती है।

राजस्थानी हल्दी सब्जी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

राजस्थानी हल्दी सब्जी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्माहट देने के लिए हम बहुत सी हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और गर्म तासीर वाली चीजें खासकर हल्दी दूध का सेवन करते हैं। वहीं, हल्दी के बिना लगभग सारी ही सब्जियों की रेसिपी अधूरी है। पर क्या आप जानते हैं कि मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाली हल्दी की भी सब्जी बनती है? दरअसल, राजस्थान में सर्दियों के मौसम में पारंपरिक व्यंजनों में हल्दी की सब्जी को शामिल किया जाता है। 

ऐसे में अगर आप सब्जियों से ऊब चुके हैं और कुछ नया ट्राई करने की सोच रहे हैं, तो इस बार राजस्थान की स्पेशल हल्दी की सब्जी बनाएं। 

राजस्थानी हल्दी सब्जी रेसिपी 

हल्दी की सब्जी बनाने के लिए हल्दी पाउडर नहीं, कच्ची हल्दी की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इसकी सब्जी बनाने की रेसिपी: 

सामग्री 

  • 2 कप कच्ची हल्दी 

  • 1 इंच अदरक 

  • 10-12 लहसुन की कलियां 

  • 2-3 मीडियम साइज बारीक कटी प्याज 

  • 2-3 हरी मिर्च 

  • 1/4 कप दही 

  • 1 बड़ा चम्मच घी 

  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च 

  • 1 चम्मच धनिया पाउडर 

  • 1 छोटा चम्मच जीरा 

  • 2 चुटकी हींग 

  • 2 चम्मच बारीक कटा धनिया 

  • स्वादानुसार नमक 

विधि 

  1. हल्दी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप कच्ची हल्दी लेकर उसे अच्छे से धो लेना है। 

  2. इसके बाद हल्दी को छीलकर कद्दूकस करें और कटोरी में अलग रख लें। 

  3. अब एक कड़ाही को गैस पर रखें, उसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालकर गर्म करें। 

  4. घी के गर्म होने के बाद हल्दी को उसमें डालकर सेंक लेना है। 

  5. 2-3 मिनट तक को थोड़ा पक जाने दें, जिससे सब्जी में स्वाद आ सके। 

  6. इतनी देर में दूसरी तरफ एक कटोरी में 1/4 कप दही के साथ 1/2 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं। 

  7. अगले स्टेप में हल्दी के सिकने के बाद उसे अलग प्लेट में निकाल लें। 

  8. फिर इसमें 1 चम्मच जीरा, 2 चुटकी हींग और 1 बड़ा चम्मच घी अच्छे से मिक्स कर लेना है। 

  9. इसी दौरान 10-12 लहसुन की कलियां और 2-3 हरी मिर्च को कूट लें। 

  10. लहसुन और हरी मिर्च के इस पेस्ट को हल्दी के मिश्रण में डालकर मिक्स कर लें। 

  11. कड़ाही में 1 छोटा चम्मच तेल डालकर गर्म करें, उसमें बारीक कटी प्याज डालकर भून लें। 

  12. जब प्याज भुन जाए तो इसमें हल्दी का तैयार किया पेस्ट मिलाएं। 

  13. इसे 5 मिनट तक पकाने के बाद दही का पेस्ट भी इसी सब्जी में मिला देना है। 

  14. सब्जी को धीमी आंच पर 7-8 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद करें और ऊपर धनिया डालकर रोटी के साथ सर्व करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।