विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सब्जी नहीं, अब टमाटर से बनाएं मुंह में पानी ला देने वाला 'केसरिया हलवा'; मेहमान भी पूछेंगे- कैसे बनाया?

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:00 PM (GMT+05:30)

टमाटर और पेठे का इस्तेमाल आमतौर पर सब्जी बनाने में होता है, लेकिन इनसे एक अनोखा और स्वादिष्ट केसरिया हलवा भी बनाया जा सकता है।

टमाटर से बनाएं स्वादिष्ट हलवा (AI Generated Image)

टमाटर से बनाएं स्वादिष्ट हलवा (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आमतौर पर टमाटर और पेठे का इस्तेमाल सब्जी बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन इससे आप एक लाजवाब स्वीट डिश भी बना सकते हैं। अगर आप मीठे में कुछ हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो पारंपरिक गाजर या सूजी के हलवे की जगह इस बार टमाटर और पेठे का केसरिया हलवा बनाएं।

ये हलवा दिखने में जितना आकर्षक लगता है, उतना ही स्वादिष्ट भी होता है। आइए जानें इस हलवे को बनाने की एकदम आसान रेसिपी।


टमाटर-पेठा हलवा रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 30 mins
तैयारी का समय : 10 mins
पकाने का समय :20 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

टमाटर-पेठा हलवा बनाने के लिए सामग्री:

  • टमाटर- 4 बड़े साइज के
  • पेठा- 1/2 किलो
  • शुद्ध घी- 2 बड़े चम्मच
  • बादाम- 15-20
  • काजू- 15-20
  • इलायची पाउडर- 1 चुटकी
  • मावा- 1 कप

टमाटर-पेठा हलवा बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक नॉन-स्टिक कड़ाही लें और उसमें दो बड़े चम्मच घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें।

2

जब घी अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब इसमें कटे हुए काजू-बादाम डालें और इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें, ताकि इनका क्रंच और स्वाद दोनों बढ़ जाए।

3

ड्राई फ्रूट्स जब भुन जाएं, तब इन्हें निकालकर एक प्लेट में रख लें और इसी घी में टमाटर का पेस्ट मिलाएं और लगातार चलाते हुए 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर भुनें।

4

इसके साथ ही, इसमें एक चुटकी इलायची पाउडर भी मिला दें। इससे हलवे से बहुत अच्छी खूबसूरत आती है।

5

जब तक टमाटक का पेस्ट पक रहा है, तब तक एक अलग बर्तन में पेठे को कद्दूकस कर लें।

6

जब टमाटर का पेस्ट पककर थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब इसमें कद्दूकस किया हुआ मावा और पेढ़ा मिलाएं।

7

इस मिश्रण को धीमी आंच पर 4-5 मिनट के लिए लगातार चलाते हुए भूनें। जब सारी सामग्रियां आपस में मिल जाए और कड़ाही घी छोड़ने लगे, तब गैस बंद कर दें।

8

केसरिया हलवा तैयार है। इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।