विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोजाना की सब्जी में लगाना है चटपटेपन का तड़का, तो ट्राई करें मसालों से भरपूर सोया रोस्ट की यह आसान रेसिपी

Published: Mon, 09 Nov 2026 03:00 PM (IST)

शाकाहारी खाने में प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत सोयाबीन से बनाएं चटपटा और मसालेदार सोया रोस्ट।

सोया रोस्ट रेसिपी (Image Source: AI Generated)

सोया रोस्ट रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शाकाहारी खाने में पनीर और सोयाबीन प्रोटीन के सबसे बेहतरीन स्रोत हैं। अगर आप इस बार सोयाबीन बनाने की सोच रहे हैं और इसे एकदम चटपटा और मसालेदार बनाना चाहते हैं, तो सोया रोस्ट रेसिपी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि: 

सामग्री 

  • 2 कप सोया चंक्स 

  • 1 छोटा चम्मच नमक 

  • जरूरत अनुसार नमक 

मसाला तैयार करने के लिए सामग्री 

  • 1 छोटा चम्मच जीरा 

  • 1 छोटा चम्मच धनिया की बीज 

  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च 

  • 1 छोटा चम्मच सौंफ 

  • 1 इंच दालचीनी 

  • 1 तेज पत्ता 

  • 2-3 इलायची 

  • 3-4 लौंग 

  • 5-6 सूखी लाल मिर्च 

करी के लिए सामग्री 

  • 2 बड़े चम्मच तेल 

  • 1 बारीक कटी प्याज 

  • 2 कटी हुई शिमला मिर्च 

  • 1 इंच कद्दूकस अदरक 

  • 5-6 लहसुन की कलियां 

  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा धनिया 

  • 1 बारीक कटा टमाटर 

  • 1/2 चम्मच हल्दी 

  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च 

  • स्वादानुसार नमक 

विधि 

  1. सबसे पहले 2 कप सोया चंक्स को उबले हुए पानी में 1 छोटा चम्मच नमक के साथ डालें। 

  2. जब सोयाबीन नरम हो जाएं तो उसका निकालकर और उसे अच्छे से निचोड़कर अलग बर्तन में रखें। 

  3. मसाला तैयार करने के लिए एक पैन को गैस पर रखें और उसमें 1 छोटा चम्मच जीरा , 1 छोटा चम्मच धनिया की बीज, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च और 1 छोटा चम्मच सौंफ डालें। 

  4. इसके साथ ही 1 इंच दालचीनी, 1 तेज पत्ता, 2-3 इलायची, 3-4 लौंग और 5-6 सूखी लाल मिर्च डालकर अच्छे से भून लें। 

  5. जब मसालों में खशबू आने लगे तो इसे अलग बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। 

  6. इसके बाद इन सभी मसालों को एक साथ मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लेना है। 

  7. फिर उसी पैन में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद लहसुन, अदरक और प्याज डालकर भून लें।  

  8. अगले स्टेप में बारीक कटा टमाटर भी डालें और इसे भी थोड़ी देर पकने देना है। 

  9. इसी दौरान तैयार किए गए मसाले के साथ 1/2 चम्मच हल्दी, 1/4 चम्मच लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर थोड़ी देर पकने देना है। 

  10. कम से कम 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकाने के बाद इसमें शिमला मिर्च और सोयाबीन भी डालें। 

  11. अगर ग्रेवी गाढ़ी करनी है तो उसमें अपनी जरूरत अनुसार पानी भी मिलाएं।

  12. इसे 5 मिनट तक अच्छे से पकने के लिए ढककर मध्यम आंच पर रख दें। 

  13. आखिर में ऊपर 2 बड़े चम्मच हरा धनिया डालकर रोटी के साथ सर्व करें। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।