विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कभी खाए हैं छोले-भटूरे टैको? देसी और मैक्सिकन फ्लेवर का मजेदार कॉम्बिनेशन, नोट करें रेसिपी

Published: Sat, 07 Nov 2026 05:00 PM (IST)

छोले-भटूरे टैको एक अनोखी इंडियन-मैक्सिकन फ्यूजन रेसिपी है, जिसे झटपट तैयार किया जा सकता है।

छोले-भटूरे टैको रेसिपी (Image Source: AI Generated)

छोले-भटूरे टैको रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। छोले-भटूरे पंजाब से शुरू हुआ वो स्वादिष्ट व्यंजन है, जो आज हर गली-नुक्कड़ पर ठेलों पर बिक रहा है। फूले हुए फर्मेन्ट मैदे से बने भटूरे और मसालेदार छोले, यही पहचान है इस फेमस स्ट्रीट फूड की, पर क्या कभी आपने छोले-भटूरे टैको ट्राई किए हैं? अगर नहीं, तो चलिए आपको आज छोले-भटूरे को अलग अंदाज में बनाने की रेसिपी बताते हैं। 

छोले-भटूरे टैको रेसिपी

छोले भटूरे को जब टैको स्टाइल में खाया जाता है, तो यह इंडियन-मैक्सिकन स्टाइल एक फ्यूजन डिश बन जाती है, जिसका स्वाद इतना लाजवाब है कि इसे बार-बार खाने का मन करेगा। आइए जानते हैं इसकी स्पेशल रेसिपी: 

सामग्री 

  • 3-4 भटूरे 

  • 2 कप छोले 

  • 2 बड़े चम्मच दही 

  • 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर 

  • स्वादानुसार नमक 

  • 1 चम्मच तेल 

स्टफिंग के लिए सामग्री 

  • 1 छोटी बारीक कटी प्याज 

  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट 

  • 1 बारीक कटा टमाटर 

  • स्वादानुसार चाट मसाला 

  • स्वादानुसार नमक 

गार्निशिंग के लिए सामग्री 

  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा खीरा

  • 1/2 नींबू का रस 

  • 1 चम्मच धनिया या पुदीना चटनी 

  • कद्दूकस पनीर 

  • 2 बड़े चम्मच भुजिया 

विधि 

  1. छोले-भटूरे टैकोज बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेल डालकर जीरा और अदरक-लहसुन पेस्ट डालें। फिर बिना ग्रेवी के छोले निकालकर गर्म कर लें। 

  2. इसके बाद ऊपर से प्याज, टमाटर के साथ चाट मसाला और नमक मिक्स कर लें। 

  3. आप चाहे तो छोले को मैश भी कर सकते हैं ताकि इनकी स्टफिंग में आसानी हो। 

  4. दूसरी तरफ कद्दूकस पनीर में खीरा, नींबू का रस, पुदीना की चटनी मिक्स कर लें। 

  5. अब 3-4 भटूरे लें और उन्हें तवे पर क्रिस्पी सेंक लें। 

  6. ध्यान रहे कि उन्हें क्रिस्पी करते समय टैकोज को बीच में से मोड़ लेना है। इसे 15-20 सेकंड तक एक तरफ से सेंकें, जिससे भटूरे को U आकार मिल सके। 

  7. सबसे आखिर में भटूरे में पहले हरी चटनी फैलाएं, उसके बाद छोले थोड़ी मात्रा में भरकर पनीर का मिश्रण भी डालें। 

  8. इसके ऊपर भुजिया से गार्निश करें। अगर भटूरों थोड़े बड़े हैं तो इन्हें सेंकने के बाद आधा कर लें। 

  9. इस तरह तैयार है छोले-भटूरे के इंडियन-मैक्सिकन टैकोज, इसे शाम की चाय के साथ परोसें।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।