विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न चीनी, न गुड़! इस दीवाली घर पर झटपट बनाएं ‘खजूर पाक’, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा इस मिठाई की रेसिपी

Published: Thu, 05 Nov 2026 02:00 PM (IST)

बिना चीनी या गुड़ के घर पर खजूर पाक बना सकते हैं। खजूर पाक काफी स्वादिष्ट होता है और इसे बनाना भी काफी आसान है।

कैसे बनाएं स्वादिष्ट खजूर पाक? (AI Generated Image)

कैसे बनाएं स्वादिष्ट खजूर पाक? (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा है। हालांकि, इस दौरान बाजार में जितनी भी मिठाइयां मिलती हैं, उन सभी में काफी मात्रा में चीनी होती है। इसलिए इन मिठाइयों को ज्यादा खाना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में अगर आप घर पर ही कोई स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं, तो खजूर पाक एक अच्छा ऑप्शन है।

इस मिठाई में न तो चीनी का इस्तेमाल होता है और न ही गुड़ का। खजूर में मौजूद नेचुरल मिठास ही इस मिठाई को शानदार स्वाद देती है। आइए जानें दीवाली के लिए खजूर पाक बनाने की रेसिपी। 


खजूर पाक रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 20 mins
तैयारी का समय : 5 mins
पकाने का समय :15 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

खजूर पाक बनाने के लिए सामग्री:

  • खजूर- 400 ग्राम
  • घी- 3-4 बड़े चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश)- आधा कप
  • कद्दू के बीज- 2 बड़े चम्मच
  • कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल- 1/2 कप
  • खसखस- 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच

खजूर पाक बनाने की विधि:

1

सबसे पहले खजूर के बीज निकला लें और एक मिक्सी जार में डालें और बिना पानी डाले उसको पीसकर प्यूरी बना लें।

2

अब एक कड़ाही में एक बड़ा चम्मच घी गर्म करें और इसमें कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश डालकर मध्यम आंच 2-3 मिनट के लिए भून लें।

3

इसके बाद इन ड्राई फ्रूट्स को एक प्लेट में निकालकर रख लें।

4

अब उसी कड़ाही में कद्दू के बीज और खसखस को धीमी आंच पर कुछ सेकंड के लिए भून लें। इसके बाद इन्हें भी ड्राई फ्रूट्स के साथ एक प्लेट में रख लें।

5

अब उसी पैन में बचा हुआ घी डालें और गर्म होने पर इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल और खसखस डालकर भून लें। इसे 3-4 मिनट तक भूनें और एक प्लेट में निकालकर रख लें।

6

अब उस पैन में खजूर की प्यूरी डालें और लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें।

7

जब खजूर अच्छी तरह भुन जाए, तब इसमें भूने हुए ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर, कद्दूकस किया नारियल, खसखस और कद्दू के बीज मिला दें।

8

इसे अच्छी तरह चलाते हुए दो मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।

9

अब एक थाली को थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें और इस मिश्रण को एक थाली में निकालकर एक जैसा फैला लें।

10

इसे आधे घंटे के लिए सेट होने दे और फिर बर्फी के आकार में काट लें। खजूर पाक बनकर तैयार है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।