विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कभी खाए हैं बर्फ वाले बोन-बोन गोलगप्पे? एक बाइट में मुंह में फूटेगा पटाखा, एकदम लाजवाब है ये फ्यूजन रेसिपी

Published: Sat, 07 Nov 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

बोन-बोन गोलगप्पे में बर्फ जमा पानी और कोको बटर की परत को इस तरह मिलाया जाता है कि यह मुंह में जाकर सीधे फूटता है।

बोन बोन गोलगप्पे रेसिपी (Image Source: AI Generated)

बोन बोन गोलगप्पे रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गोलगप्पे एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसका नाम सुनते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाता है। सबसे दिलचस्प बात कि इसकी जड़ें हमें महाभारत तक से भी जुड़ी हुई मिलती हैं। पर आज हम गोलगप्पे की चटपटी और तीखी रेसिपी की बात नहीं करने वाले, बल्कि मॉडर्न और इन दिनों वायरल फ्यूजन रेसिपी के बारे में जानेंगे। 

बोन बोन गोलगप्पे रेसिपी 

बोन बोन गोलगप्पे की खास बात यह है कि इसके पानी को बनाने के लिए पहले बर्फ की तरह जमाया जाता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी: 

पापड़ी के लिए सामग्री 

  • 1/2 कप मैदा 

  • 1 बड़ा चम्मच घी 

  • स्वादानुसार नमक 

  • 1/4 चम्मच जीरा या अजवाइन 

  • जरूरत अनुसार 

गोलगप्पे बोन बोन पानी सामग्री 

  • 200 ग्राम धनिया 

  • 2-3 हरी मिर्च 

  • 80 ग्राम मिंट 

  • 1 इंच अदरक 

  • 1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा 

  • 1 छोटा चम्मच इमली 

  • 1 छोटा चम्मच अमचूर 

  • कोको बटर 

  • स्वादानुसार नमक और चीनी 

  • जरूरत अनुसार पानी 

ब्लूबेरी हंग कर्ड सामग्री 

  • ब्लूबेरी 

  • थोड़ी मात्रा में चीनी

  • नींबू का रस 

  • गाढ़ा छना हुआ दही 

  • नमक और भुना जीरा पाउडर

विधि 

  1. बोन बोन गोलगप्पे बनाने के लिए सबसे पहले बनाना है। इसके लिए मिक्सी जार में 200 ग्राम धनिया, 2-3 हरी मिर्च और 80 ग्राम मिंट डालें। 

  2. इसके बाद 1 इंच अदरक, 1 छोटा चम्मच इमली और जरूरत अनुसार पानी डालकर इन्हें एकदम बारीक पीस लेना है। 

  3. इस पानी को छानकर अलग बर्तन में कर लें और फिर सिलिकॉन मोल्ड में डालकर जमने के लिए रख दें। 

  4. 3-4 घंटे बाद इसे जमने के लिए छोड़ दें। दूसरी तरफ गोलगप्पे बनाने की तैयारी करें। 

  5. एक बर्तन में 1/2 कप मैदा लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच घी, स्वादानुसार नमक, 1/4 चम्मच जीरा या अजवाइन डालें। 

  6. इसके बाद जरूरत अनुसार पानी डालकर इसका सख्त आटा गूंध लें।

  7. इसे एकदम पतला बेलकर छोटी-छोटी लोइयां बना लें।

  8. इन्हें आप बेक कर लें या फिर कड़ाही में तेल डालकर पापड़ी तल लें। 

  9. अब जमे हुए आइस क्यूब्स को पिघले हुए कोको बटर में डुबोएं और फिर कम से कम 15 मिनट तक रूम टेम्परेचर पर छोड़ देना है। 

  10. इससे अंदर का पानी पिघल जाएगा और बाहर की कोको बटर की परत जम जाएगी। 

  11. इसके बाद ब्लूबेरी हंग कर्ड की रेसिपी बनानी है। इसके लिए बेरीज, चीनी और नींबू के रस को जैम जैसा गाढ़ा हो जाने तक पकाएं। 

  12. जब यह ठंडा हो जाए तो हंग कर्ड, भुना हुआ जीरा और नमक मिक्स करें। इस तरह हंग कर्ड डिप तैयार है। 

कैसे परोसें? 

  • क्रिस्पी पापड़ी के ऊपर चम्मच से ब्लूबेरी हंग कर्ड लगाएं।

  • इसके ऊपर बोनबोन पानी रखें, फिर चुटकी भर मसाला, अनार दाना और पुदीने के पत्ते लगाएं। 

  • इसे प्लेट में रखकर तुरंत परोसें। इसे एक ही बाइट में खाने के बाद जो मजा है, जो आम गोल गप्पों में भी नहीं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।