विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काजू कतली का स्वाद भी इसके आगे फीका, इस दीवाली घर पर बनाएं प्रोटीन रिच 'मूंगफली कतली', नोट करें रेसिपी

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:00 AM (IST)

दीवाली पर बाजार की मिलावटी मिठाइयों से बचने के लिए घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंगफली कतली।

मूंगफली कतली रेसिपी (Image Source: AI Generated)

मूंगफली कतली रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली जैसे बड़े त्योहारों में मिठाइयों में काजू कतली मानो सोने-चांदी के भाव बिकने लगती है। फिर इन दिनों बाजार की मिठाइयों में बढ़ते मिलावट के मामले हमें इसके विकल्प ढूंढने पर मजबूर कर रहा है। ऐसे में अगर आप भी इसी बात से परेशान हैं और सस्ते के साथ हेल्दी विकल्प तलाश रहे हैं, तो आइए आपको प्रोटीन रिच मूंगफली कतली की रेसिपी बताते हैं। 

मूंगफली कतली रेसिपी 

मूंगफली की कतली न सिर्फ एक किफायती विकल्प है, बल्कि सेहत के लिहाज से यह प्रोटीन रिच होने के चलते हेल्दी भी है। आइए इसकी रेसिपी जानते हैं: 

सामग्री 

  • 2-3 कप मूंगफली 

  • 2 बड़े चम्मच दूध पाउडर 

  • 1 कप नेचुरल शुगर-फ्री स्वीटनर

  • 1/2 कप पानी 

  • 1 छोटा चम्मच घी या तेल 

  • 1/4 चम्मच इलायची पाउडर 

विधि 

  1. मूंगफली कतली बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप मूंगफली को कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर भूनना है। 

  2. इसे तब तक भूनते रहना है, जब तक मूंगफली का छिलका अलग न होने लगे। 

  3. फिर एक बड़ी सी प्लेट में डालकर एक तरफ ठंडा होने के रख दें। 

  4. जब मूंगफली ठंडी हो जाए तो हाथों में लेकर रगड़ें और उसका छिलका उतार लें। 

  5. इस स्टेप में भुनी हुई मूंगफली को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेकर पहले पल्स और ब्लेन्ड करें। फिर इसके बाद पेस्ट बना लें। 

  6. अब मूंगफली के पाउडर को छलनी से छानकर यह सुनिश्चित करें कि उसमें कोई गांठ न रह जाए। 

  7. एक बड़े कटोरे में मूंगफली पाउडर के साथ 2 बड़े चम्मच दूध पाउडर और 1/4 चम्मच इलायची पाउडर अच्छे से मिलाएं। 

  8. एक बड़ी कड़ाही में 1 कप नेचुरल शुगर-फ्री स्वीटनर और 1/2 कप पानी पानी डालें। इसे धीमी आंच पर कम से कम 5 मिनट तक अच्छी तरह उबाल लेना है। 

  9. ध्यान रखें कि तैयार की गई चाशनी एक तार वाली होनी चाहिए। 

  10. इसी में पिसा हुआ मूंगफली का पाउडर मिलाना है, जब तक उसका चिकना पेस्ट न बन जाए। 

  11. मिश्रण में 1 छोटा चम्मच घी भी मिला लेना है, जब पेस्ट पैन छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें। इस बात का ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा न पक जाए, वरना कतली सख्त बनेगी। 

  12. एक बड़ी ट्रे में बटर पेपर पर घी लगाकर चिकना करें और मिश्रण को इसमें डालें। 

  13. इसके बाद स्पैटुला की मदद से मिश्रण को एकदम गाढ़ा हो जाने तक मोड़ें। फिर बटर पेपर की मदद से मिश्रण को एकसार कर लेना है। 

  14. जब लगे कि मिश्रण बंधने लगा है तो इसका सॉफ्ट आटा गूंध लें। 

  15. अगले स्टेप में मूंगफली के आटे को बटर पेपर के बीच रखकर रोलिंग पिन का इस्तेमाल करके रोल करना है। 

  16. रोल थोड़ा मोटा ही रखना है, अब इन्हें डायमंड आकार देकर काट लें। 

  17. इस तरह तैयार है दीवाली स्पेशल हेल्दी और टेस्टी मूंगफली की कतली। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।