प्रदूषण और बदलते मौसम का गले पर पड़ रहा असर? खांसी-जुकाम में काम आ सकता है दादी-नानी का ये देसी काढ़ा
बदलते मौसम और प्रदूषण से होने वाली खांसी-जुकाम व गले की खराश के लिए दादी-नानी के घरेलू काढ़े रामबाण उपाय हैं।

खांसी-जुकाम के लिए देसी काढ़ा रेसिपीज (Image Source: AI Generated)
HighLights
तुलसी, अदरक, काली मिर्च और गुड़ से बनाएं पौष्टिक काढ़ा
मुलेठी पाउडर, दालचीनी, तुलसी पत्ती का काढ़ा फायदेमंद
अदरक, लौंग और शहद मिलाकर झटपट बनाएं प्रभावी काढ़ा
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम के बदलते ही खांसी-जुकाम होना आम बात है, पर बढ़ते प्रदूषण के बीच यह समस्या ज्यादा ही बढ़ जाती है। अगर आपको भी इन वजहों से गले में खराश, खांसी और जुकाम की समस्या बनी हुई है, तो घर का बना काढ़ा इसमें बड़ी राहत दिला सकता है। दादी-नानी के जमाने का यह काढ़ा आज भी इन आम परेशानियों का रामबाण इलाज माना जाता है। ऐसे में आइए इसे बनाने और सेवन का सही तरीका जानते हैं:
तुलसी का काढ़ा
तुलसी का काढ़ा बनाने के लिए 7-8 तुलसी की पत्तियां, 1 इंच कद्दूकस अदरक, 5-6 काली मिर्च, 1 छोटा टुकड़ा गुड़ और 1/2 नींबू के रस की जरूरत है। पहले पानी को उबालने के लिए रखें और उसमें नींबू रस को छोड़कर सारी सामग्री मिला दें। धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक उबालने के बाद इसे गैस से उतारे। जब काढ़ा हल्का गुनगुना हो जाए तो उसमें नींबू का रस डालकर पीएं।
मुलेठी काढ़ा
मुलेठी का काढ़ा बनाने के लिए 1/4 चम्मच मुलेठी पाउडर, 1 चुटकी दालचीनी, 2 चुटकी काली मिर्च, 5-6 तुलसी की पत्तियां, 1 कप पानी और स्वाद अनुसार शहद चाहिए। एक बर्तन में 1 कप पानी डालकर उसमें मुलेठी पाउडर, दालचीनी, काली मिर्च और तुलसी के पत्ते डालें और धीमी आंच पर पानी आधा हो जाने तक उबलने दें। फिर इसे हल्का ठंडा करके दिन में दो बार सेवन करें। इस बात का ध्यान रखें कि उसमें मुलेठी ज्यादा मात्रा में न डालें।
अदरक का काढ़ा
1 इंच अदरक कद्दूकस अदरक, 2-3 लौंग और शहद को मिलाकर अदरक का काढ़ा झटपट बनाया जा सकता है। इसके लिए पहले बर्तन में डेढ़ कप पानी में कद्दूकस अदरक और लौंग कूटकर डालें। इसे अच्छे से उबालने के बाद छान लें और 1 चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें।
लौंग और दालचीनी काढ़ा
इसे बनाने के लिए हमें 3-4 लौंग, 1 इलायची, 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर, 1 चुटकी काली मिर्च और 1 चम्मच शहद चाहिए। 1 कप पानी में सारी सामग्री डालकर पानी आधा हो जाने तक उबाल लें। इसके बाद पानी को कप में छानकर हल्का ठंडा होने के लिए रख दें। फिर अपने स्वादानुसार 1 चम्मच शहद या नींबू का रस मिलाकर इसे धीरे-धीरे पीएं।
यह भी पढ़ें- बाजार से जैम खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर पर ही इन ताजे फलों से बना लें टेस्टी मिक्स्ड फ्रूट जैम; नोट करें रेसिपी
यह भी पढ़ें- मोमोज और थुकपा से आगे बढ़िए! पहली बाइट में ही दिल जीत लेगी नॉर्थ-ईस्ट की यह डिश, भाप पर होती है तैयार
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।