बाजार से जैम खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर पर ही इन ताजे फलों से बना लें टेस्टी मिक्स्ड फ्रूट जैम; नोट करें रेसिपी
मिक्स्ड फ्रूट जैम बनाने की यह रेसिपी आपको बाजार के जैम की जरूरत नहीं पड़ने देगी और सुबह के नाश्ते को हेल्दी बनाएगी।

फ्रूट जैम रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम अक्सर सुबह का समय बचाने के लिए इंस्टेंट फूड्स के सहारे रहते हैं, इनमें ब्रेड बटर, ब्रेड जैम, ओट्स जैसे चीजें शामिल हैं। पर खाने-पीने की इन चीजों में इतनी मिलावट होने लगी है कि उसकी शुद्धता पर भरोसा कर पाना बहुत मुश्किल है। ऐसे में अगर आपके भी मन में हमेशा फ्रूट जैम खरीदते समय मन में मिलावट का शक आता है, तो क्यों न इसे घर पर ही बना लिया जाए।
फ्रूट जैम रेसिपी
ताजे फलों से घर पर बनाया गया ये फ्रूट जैम टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी है, आइए जानते हैं इसे बनाने की सही विधि :
सामग्री
2 लाल सेब
200 ग्राम अनानास
200 ग्राम स्ट्रॉबेरी
250-300 ग्राम काले अंगूर
2-3 संतरे
1 नींबू
1 इंच दालचीनी
5-6 इलायची
500 ग्राम चीनी
विधि
मिक्स्ड फ्रूट जैम बनाने के लिए सभी फलों को पहले अच्छे से धो लें और उसे सुखाने के लिए रख दें।
दूसरी तरफ इलायची को छीलकर उसे कूट लेना है।
अब एक-एक करके स्ट्रॉबेरी डंठल हटाएं, साथ ही सेब और संतरे के बीज भी निकाल लें।
इसके बाद अंगूर को 2-2 टुकड़ों में काट लें और अनानास के भी बड़े-बड़े टुकड़े कर लें। इसके अलावा, 2 लाल सेब लेकर उसे कद्दूकस करके रख लें।
गैस पर पैन रखें और उसे हल्का गर्म होने के बाद उसमें कद्दूकस किए सेब के साथ 500 ग्राम चीनी डालकर उसे पिघल जाने दें।
इसी दौरान 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा डालकर थोड़ी देर उसका स्वाद घुल जाने दें।
अंगूर, अनानास और स्ट्रॉबेरी को साथ में बारीक पीस लेना है।
सारे पेस्ट को पैन में डालकर एक साथ मिक्स कर लें और इसे मध्यम आंच पर कम से कम 5-6 मिनट तक गाढ़ा हो जाने के लिए छोड़ दें।
इस बात का ध्यान रखें कि जैम को बीच-बीच में चलाते रहना है, जिससे वो चिपके और जले नहीं।
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब एक चम्मच में जैम को निकालकर देखें अगर उसका पानी अलग दिख रहा है, तो उसे अभी और पकाने की जरूरत है।
इसके बाद मिश्रण को अलग बर्तन में निकालकर ठंडा होने के रख दें और सबसे आखिर में एक नींबू का रस डालकर मिलाएं।
इस तरह तैयार है ताजे फलों से घर का बना मिक्स्ड फ्रूट जैम।