त्वचा की खोई चमक और कसावट लौटाएगा यह देसी Collagen Soup, मूंग दाल से झटपट करें तैयार
'ग्लास स्किन' की चाहत में महंगी क्रीम्स पर पैसे न बहाएं पैसा। हफ्ते में तीन बार पिएं प्रोटीन और विटामिन-सी से भरपूर यह देसी सूप... यहां पढ़ें रेसिपी

ऊपर से क्रीम लगाने से नहीं, भीतर से पोषण देने से बढ़ेगा कोलेजन (Image Source: AI-Generated)
HighLights
मूंग दाल और आंवला प्राकृतिक कोलेजन उत्पादन बढ़ाते हैं
यह सूप त्वचा को चमकदार और झुर्रियों से मुक्त रखता है
वजन घटाने और पेट के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल शीशे जैसी चमकती और जवां त्वचा पाने का ट्रेंड हर जगह छाया हुआ है। इस चाहत में लोग हजारों रुपये महंगे कोलेजन पाउडर, गमीज और एंटी-एजिंग क्रीम्स पर पानी की तरह बहा देते हैं, लेकिन एक कड़वा सच यह है कि त्वचा के ऊपर लगाई जाने वाली ज्यादातर क्रीम्स कोलेजन नहीं बढ़ातीं। असली निखार और कसावट शरीर के अंदर से आती है।
अगर आप भी अपनी स्किन को नेचुरली ग्लोइंग और जवां बनाना चाहते हैं, तो इसका सीक्रेट किसी फैंसी फार्मेसी में नहीं, बल्कि आपकी अपनी रसोई में छिपा है। आइए जानते हैं आंवला और मूंग दाल से बनने वाले इस कोलेजन सूप के बारे में।

(Image Source: AI-Generated)
आखिर सूप से कैसे बनेगा कोलेजन?
कोलेजन एक तरह का प्रोटीन है, जो हमारी स्किन को टाइट और झुर्रियों से मुक्त रखता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर इसे बनाना कम कर देता है। विज्ञान कहता है कि शरीर में नया कोलेजन बनाने के लिए मुख्य रूप से दो चीजों की जरूरत होती है- प्रोटीन और विटामिन-सी।
यहीं पर हमारा देसी सूप कमाल करता है। पीली मूंग दाल बेहतरीन और हल्का प्रोटीन देती है, जबकि सुपरफूड आंवला विटामिन-सी का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत है। जब ये दोनों मिलते हैं, तो शरीर में कोलेजन का उत्पादन अपने आप तेज हो जाता है।
कोलेजन सूप बनाने की सामग्री
- पीली मूंग दाल: आधा कप (धुली और भीगी हुई)
- ताजा आंवला: 2 (कद्दूकस किए हुए या बारीक कटे)
- देसी घी: 1 छोटा चम्मच
- लहसुन और अदरक: 1 चम्मच (दरदरा कुटा हुआ)
- कढ़ी पत्ता: 8-10 पत्ते
- काली मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच (यह न्यूट्रिएंट्स को सोखने में मदद करता है)
- जीरा और हल्दी: आधा-आधा चम्मच
- नमक: स्वादानुसार (सेंधा नमक बेहतर है)
- हरा धनिया: गार्निश के लिए
कोलेजन सूप सूप बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले कुकर में भीगी हुई मूंग दाल, हल्दी, नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालकर 2-3 सीटी लगा लें। दाल को इतना पकाना है कि वह बिल्कुल घुल जाए।
- एक छोटे पैन में एक चम्मच देसी घी गर्म करें। इसमें जीरा और कढ़ी पत्ता चटकाएं। इसके बाद कुटा हुआ अदरक-लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- अब इस तड़के में काली मिर्च का पाउडर डालें और इसे पकी हुई दाल में मिला दें। सूप को अपनी मनपसंद कंसिस्टेंसी (गाढ़ा या पतला) के हिसाब से थोड़ा पानी डालकर 2 मिनट तक उबलने दें।
- जब सूप अच्छे से उबल जाए, तो गैस बंद कर दें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ ताजा आंवला मिलाएं। ध्यान रखें, आंवले को कभी भी दाल के साथ तेज आंच पर न उबालें, वरना गर्मी से उसका सारा विटामिन-सी खत्म हो जाएगा।
- गरमा-गरम सूप को बाउल में निकालें और ताजे हरे धनिये से सजाकर इसका आनंद लें।
सेहत के लिए परफेक्ट है यह सूप
- स्किन और बालों के लिए वरदान: हफ्ते में 3 दिन इस सूप को पीने से स्किन का रूखापन खत्म होता है और बालों का झड़ना भी कम होता है।
- वजन कम करने में मददगार: चूंकि इसमें सिर्फ एक चम्मच घी का इस्तेमाल होता है और यह प्रोटीन से भरपूर है, इसलिए यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। डिनर के लिए यह एक बेहतरीन वेट-लॉस मील है।
- गट हेल्थ: मूंग दाल पचने में सबसे आसान होती है। यह आपके पेट को हल्का रखती है और पेट साफ रहने का सीधा असर आपके चेहरे के ग्लो पर दिखता है।
यह भी पढ़ें- अब तक मसाले की तरह डालते आए हल्दी? राजस्थान में उसी की बनती है चटपटी सब्जी; नोट करें रेसिपी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।