विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ ढोकला-थेपला नहीं, गुजरातियों का फेवरेट नाश्ता है ‘पापड़ी नो लोट’, झटपट बना लें चावल के आटे की ये रेसिपी

Published: Sat, 14 Nov 2026 03:30 PM (IST)

गुजरात का पारंपरिक नाश्ता खीचू, जिसे पापड़ी नो लोट भी कहते हैं, चावल के आटे से बनता है।

गुजराती खीचू उर्फ पापड़ी नो लोट की खास रेसिपी (Image Source: AI Generated)

गुजराती खीचू उर्फ पापड़ी नो लोट की खास रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात में सुबह के समय लोग यहां का परंपरिक नाश्ता करना बहुत पसंद करते हैं, जिसका नाम है खीचू। इसे हम पापड़ी नो लोट के नाम से भी जानते हैं। चावल के आटे को भाप में पकाकर बनने वाली डिश स्वादिष्ट और सेहतमंद दोनों है। इसमें न तो तेल का इस्तेमाल होता है और न ही तेज मसाले डाले जाते हैं। 

ऐसे में अगर आप सुबह के समय कुछ अलग ट्राई करने का सोच रहे हैं, तो क्यों न पापड़ी नो लोट घर पर बना लिया जाए। आइए जानते हैं गुजराती खीचू की खास रेसिपी: 

सामग्री 

  • 1 कप चावल का आटा 

  • 2-3 कप पानी 

  • 1 बारीक कटी मिर्च 

  • 1 छोटा चम्मच जीरा 

  • 1/4 चम्मच अजवाइन 

  • 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा 

  • 1 छोटा चम्मच नमक 

  • जरूरत अनुसार मूंगफली का तेल 

  • सर्व करने के लिए अचार मसाला 

  • 2 चम्मच बारीक कटा ताजा हरा धनिया 

विधि 

  1. गुजराती खीचू बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी कड़ाही गैस पर रखें और उसमें 2-3 कप पानी डालें। 

  2. इस पानी में 1 बारीक कटी मिर्च, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1/4 चम्मच अजवाइन, 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 छोटा चम्मच नमक मिक्स करें। 

  3. सारे मसालों को अच्छे से मिलाने के बाद इसे कम से कम 2-3 मिनट तक उबलने देना है। 

  4. अब इस पानी में 1 कप चावल का आटा डालकर लगातार चम्मच से चलाते रहें। 

  5. ऐसा तब तक करें, जब तक चावल सारा पानी न सोख ले। इस दौरान पानी में चावल की गांठ न बनने दें। 

  6. जब नरम मिश्रण तैयार हो जाए, चावल को 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ देना है। 

  7. इसके लिए चावलों को ढक्कन से धक दें और धीरे-धीरे पकने दें। 

  8. इस दौरान बीच-बीच में चलाते रहें जिससे चावल कड़ाही में नीचे चिपके नहीं। 

  9. खीचू जब पक जाता है तो वो एकदम मुलायम और चिकना दिखने लगता है। 

  10. इसके बाद गैस बंद कर दें और इस तरह तैयार है गुजरात का स्पेशल खीचू। 

  11. इसके ऊपर मूंगफली का तेल और ताजा हरा धनिया डालकर अचार के मसाले के साथ सर्व करें। 

किन बातों का रखें ध्यान? 

  • खीचू बनाने के लिए हमेशा ताजा चावल का आटा इस्तेमाल करें। 

  • इसका टेक्स्चर सॉफ्ट और स्मूद रखने के लिए हमेशा धीमी आंच पर ही पकाएं। 

  • चावल के आटे को पानी में डालने के बाद उसे चलाते रहें ताकि गांठ न बने। 

  • स्वाद बढ़ाने के लिए काली मिर्च का पाउडर डाला जा सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।