गोभी-मटर की ग्रेवी में पकती है भरवां गुजिया, पूर्वांचल की खास विंटर डिश है गोभौरा; झटपट बन जाएगी ये रेसिपी
पूर्वांचल की खास सर्दियों की डिश गोभौरा, गोभी और मटर की ग्रेवी में भरवां गुजिया डालकर बनाई जाती है।

पूर्वांचल की खास गोभौरा रेसिपी (Image Source: AI Generated)
HighLights
गोभौरा पूर्वांचल की पारंपरिक सर्दियों की खास डिश है
यह गोभी और मटर की ग्रेवी में भरवां गुजिया से बनता है
आसान विधि से घर पर बनाएं स्वादिष्ट गोभौरा पकवान
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। यूपी में खासतौर से पूर्वांचल में सर्दियों के मौसम में गोभौरा बड़े चाव से खाया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसी डिश है, तो बता दें कि यह उत्तर प्रदेश का एक पारंपरिक पकवान है, जिसे गोभी और मटर की ग्रेवी में मसालेदार भरवां गुजिया डालकर तैयार किया जाता है। इसे गोभौरा के नाम से जाना जाता है। आइए आपको स्वादिष्ट गोभौरा की खास रेसिपी बताएं:
फिलिंग के लिए सामग्री
2-3 बड़े कप गेहूं का आटा
1 बारीक कटी प्याज
1 कप मटर
1/2 गोभी
2 बारीक कटी हरी मिर्च
1/2 इंच बारीक कटी अदरक
2 बड़े चम्मच सरसों तेल
1/4 छोटे चम्मच हींग
1/2 चम्मच जीरा
1/2 चम्मच हल्दी
1/2 चम्मच अमचूर
ग्रेवी के लिए सामग्री
2 बड़े चम्मच सरसों तेल
1 कप मटर
1/2 छोटे चम्मच गोभी
1/2 चम्मच राई
2 प्याज
6-8 लहसुन
2 हरी hlमिर्च
1/2 चम्मच हल्दी
2 टमाटर की प्यूरी
2 बड़े चम्मच बारीक कटा ताजा हरा धनिया
स्वादानुसार नमक
जरूरत अनुसार पानी
विधि
गोभौरा बनाने के लिए सबसे पहले उसकी फिलिंग तैयार करनी है, इसके लिए गोभी को एकदम महीन काट लें।
फिर गैस पर कड़ाही रख उसमें 2 चम्मच सरसों का तेल डालें। इसके बाद 1/2 चम्मच जीरा और 1/4 छोटे चम्मच हींग डालकर भून लें।
अब तेल में 1/2 इंच बारीक कटी अदरक और बारीक कटी 2 हरी मिर्च के साथ प्याज डालकर भून लें।
अगले स्टेप में 1 कप मटर के साथ 1/2 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच अमचूर, स्वादानुसार और जरूरत पड़े तो लाल मिर्च डालकर कम से कम 2-3 मिनट तक पका लें।
इस तरह फरे की पिट्ठी तैयार है, इसके लिए 2-3 बड़े कप आटा गूंथ लें।
आटे में तैयार मिश्रण भरकर इसे हाथ से बंद करके गुजिया जैसा आकार दें।
इसके बाद दोबारा कड़ाही रखकर उसमें सरसों का तेल डालकर गर्म करें।
इसमें कटी हुई गोभी और मटर को तल लेना है।
अब ताजा मसाला बनाने के लिए जार में 6-8 लहसुन, 2 प्याज, 2 हरी मिर्च डालकर मिक्सी में पीस लें।
इस पेस्ट को सरसों तेल में राई के छोंक के साथ अच्छी तरह से भून लें
जब तेल अलग होने तो उसमें देसी पिसा हुआ टमाटर डालकर भी भून लेना है।
इसी मिश्रण में तली हुई मटर और गोभी मिक्स करें।
अब हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर जरूरत के मुताबिक पानी डालें।
इसमें तैयार किये गए आटे के फिलिंग वाले गोभौरा भी डालें। धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकने के लिए छोड़ देना है
आखिर में ऊपर से धनिया डालकर गार्निश करें, तैयार है गोभौरा।
यह भी पढ़ें- दिखने में जरा-सा, मगर सर्दियों में शरीर को फौलाद बना देता है तिल; रोज की डाइट में 7 तरीकों से करें शामिल
यह भी पढ़ें- रोज वाली सादी मेथी की सब्जी को दें रेस्टोरेंट स्टाइल टच, नखरीले बच्चे भी शौक से खाएंगे मेथी मलाई मटर