विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज खरीदी, कल सड़ गई पालक-मेथी? फ्रिज में रखने से पहले कर लें ये काम, कई दिनों तक ताजी रहेंगी हरी सब्जियां

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

पालक, बथुआ और मेथी जैसी हरी-पत्तेदार सब्जियों को सही टिप्स की मदद से फ्रिज में लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है। 

हरी सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए टिप्स (Image Source: AI Generated)

हरी सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए टिप्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पालक, बथुआ और मेथी जैसी हरी-पत्तेदार सब्जियां सर्दियों का सुपरफूड हैं, लेकिन इन्हें स्टोर करने की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि फ्रिज में रखने पर भी ये जल्दी खराब हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप इन्हें सही से स्टोर करने के कुछ खास टिप्स खोज रहे हैं, तो चलिए आपको इसका समाधान बताते हैं। 

पेपर टॉवल 

पालक और लेट्यूस को जल्दी खराब होने से बचाना है, तो इसके लिए पेपर टॉवल की ट्रिक आजमाएं। इसके लिए सबसे पहले सब्जियों से सड़े-गले पत्ते हटा देने है। फिर एक कंटेनर में 2 पेपर टॉवल रखकर उसमें सब्जियां अच्छे से लपेटें और स्टोर करें। यह पेपर नमई सूखकर उन्हें सड़ने से बचाएगा, पर पेपर ज्यादा गीला होने पर उसे बदलते रहें। 

धोने के बाद सुखा लें

कई लोगों की आदत होती है कि वो बाजार से सब्जियां लाकर उसे तुरंत धोकर फ्रिज में रख लेते हैं। जबकि इसकी वजह से उनमें नमी बनी रहती है और इसी की वजह से हरी सब्जियां जल्दी खराब भी हो जाती हैं। ऐसे में जब भी सब्जियों को धोएं, तो उसे पहले हवा में ठीक से सुखा लें। इसके बाद ही फ्रिज में रखने की सोचें। 

एयरी पैकिंग बेहतर विकल्प 

सब्जियों को एयरटाइट डिब्बे में न रखकर इसके बजाय एयरी पैकिंग या जालीदार बैग का तरीका चुनें। प्लास्टिक की ऐसी पोलीथीन लें, जिसमें छेद हो ताकि सब्जियों में नमी बाकी न रहने पाए। इसके अलावा, सूती बैग का विकल्प भी चुना जा सकता है। इससे हरी-पत्तेदार सब्जियों को लंबे समय तक खराब होने से बचाया जा सकता है। 

डंठल अलग करें 

साग अगर ज्यादा मात्रा में हो तो समझदारी इसी में है कि उसे फ्रिज में रखने से पहले जड़ों को काट लिया जाए। इसके साथ ही सभी सड़े-गले और पीले पत्ते भी हटा दें। यह तरीका साग की शेल्फ लाइफ बढ़ाता है। 

काटकर रखें 

हरी सब्जियों को काटकर भी फ्रिज में रखा जा सकता है, पर यह तरीका थोड़ा लंबा है। इसके लिए सब्जियों को पहले धोकर अच्छे से सुखा लेना है। अब अपने मुताबिक काटकर सब्जियों को अलग रखें। अब एक बर्तन लेकर उसमें पेपर टॉवल या सूती कपड़ा बिछाएं। इसके बाद कटी सब्जियों को इसमें रखकर ठीक से ढक देना है। यह तरीका सब्जियों की एक्स्ट्रा नमी सोखकर लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखता है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।