दही और मसालों वाली जिमीकंद करी का स्वाद है लाजवाब, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे! आसान है रेसिपी
दही और मसालों के साथ मिश्रण के साथ जिमीकंद (सूरन) की स्वादिष्ट करी बनाई जा सकती है।

सूरन या जिमीकंद की सब्जी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सूरन जिसे हम जिमीकंद कहते हैं, ऐसी सब्जी है जिसे यूपी से बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक कई राज्यों में बनाया जाता है। इसे बिहार में कहीं-कहीं 'ओल की करी' भी कहते हैं। अगर आप अपने स्वाद में कुछ नया ट्विस्ट चाहते हैं, तो आइए इसे बनाने की सही विधि जानते हैं।
सूरन या जिमीकंद की सब्जी रेसिपी
जिमीकंद से बनी इस सब्जी को सामान्य सब्जी से थोड़ा हटकर बनाया जाता है, जिसकी स्टेप-बाय-स्टेप विधि यहां दी गई है :
सामग्री
250 ग्राम सूरन (जिमीकंद)
2-3 टमाटर
1 बड़ी प्याज
2 हरी मिर्च
1 इंच अदरक का टुकड़ा
1 छोटी कटोरी दही
1 नींबू
2 पिंच हींग
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच लाल मिर्च
1/4 चम्मच हल्दी
1/4 चम्मच गरम मसाला
2-3 चम्मच बारीक कटा धनिया
जरूरत अनुसार तेल
स्वादानुसार नमक
विधि
सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले जिमीकंद को धोकर अच्छे से साफ कर लें।
फिर हाथों में तेल लगाकर चिकना कर जिमीकंद छील लें और काटना शुरू करें।
इस बात का ध्यान रखें कि बिना तेल लगाए इसे नहीं छीलना क्योंकि हाथों में खुजली हो सकती है।
अब काटे गए जिमीकंद के टुकड़ों पर नींबू का रस लगाकर कम से कम आधे घंटे के लिए अलग रख देना है।
इसके आधे घंटे बाद जिमीकंद को दोबारा पानी से धो लेना है।
दूसरी तरफ, 1 प्याज को काटकर उसमें हरी मिर्च और अदरक डालें। इसे मिक्सी में डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
इसी तरह टमाटर का भी पेस्ट तैयार करके अलग रख लें।
कड़ाही गैस पर रखकर उसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालें। इसमें 2 चुटकी हींग और 1 चम्मच जीरा डालकर भून लें।
इसी तेल में तैयार किया प्याज का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर भून लें।
इसी दौरान 1/4 चम्मच हल्दी, 1/4 चम्मच गरम मसाला, 1/4 चम्मच लाल मिर्च और 1 चम्मच धनिया पाउडर डालना है।
इसे धीमी आंच पर कम से कम 5 मिनट तक पकने देने के बाद टमाटर का रस मिलाएं।
1 मिनट तक इसे भी पकाएं और फिर 1 छोटी कटोरी दही मिला दें। थोड़ी देर लगातार चम्मच से चलाने के बाद इसमें जिमीकंद के टुकड़े मिलाएं।
सब्जी की ग्रेवी हल्की गाढ़ी रहे उतनी मात्रा में पानी और स्वादानुसार नमक मिलाएं।