न भर्ता, न भरवां... इस बार बनाएं बंगाली स्टाइल बैंगन बसंती, सरसों-दही से बनेगी ये टेस्टी सब्जी, नोट करें रेसिपी
बैंगन भर्ता और भरवां बैंगन के बाद अब बनाएं बंगाल की खास पारंपरिक शाकाहारी सब्जी बैंगन बसंती।

बंगाल की बैंगन बसंती की स्पेशल रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बैंगन का भर्ता और भरवां बैंगन के बाद अगर आप इसकी एक और सब्जी ट्राई करना चाहते हैं, तो बंगाल की खास पारंपरिक शाकाहारी सब्जी बैंगन बसंती बनाएं। जहां भर्ता बनाने के लिए बड़े बैंगन और भरवां बनाने के लिए छोटे बैंगन की जरूरत होती है, तो वहीं बैंगन बसंती के लिए आपको लंबे आकार के बैंगन चाहिए।
वहीं, इसके नाम के आगे बसंती इसलिए जुड़ा है क्योंकि इस सब्जी में सरसों और हल्दी की वजह से इसका रंग पीला होता है। आइए जानते हैं बंगाल की बैंगन बसंती की स्पेशल रेसिपी :
सामग्री
2-3 लंबे आकार के बैंगन
1/2 कप पीली सरसों का पेस्ट
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
2 बारीक कटी हरी मिर्च
1/2 कप दही
1/2 कप गर्म पानी
1 छोटा चम्मच कलौंजी
1 छोटा चम्मच जीरा
1/2 चम्मच हल्दी
1/2 चम्मच लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच राई
3 बड़े चम्मच तेल
1 चुटकी चीनी
2-3 चम्मच बारीक कटा ताजा धनिया
स्वादानुसार नमक
विधि
बैंगन बसंती बनाने के लिए सबसे पहले 2-3 लंबे आकार के बैंगन को काटकर, उसपर हल्दी और नमक लगाएं, फिर एक प्लेट में 10-15 मिनट तक अलग रख दें।
जब 15 मिनट हो जाए तो कड़ाही को गैस पर रखें और उसमें 2 बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
तेल गर्म होने के बाद इसमें काटे हुए बैंगन डालकर उनके सुनहरे हो जाने तक भून लें।
इसे अलग प्लेट में निकालकर रख लेना है और मसाला बनाने की तैयार करनी है।
उसी कड़ाही में 1 चम्मच तेल डालकर पहले 1 छोटा चम्मच कलौंजी चटका लें और जीरा भी डालें।
इसके बाद सरसों का पेस्ट, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च भी 1 मिनट तक भून लें। इस दौरान चम्मच से मसाले को लगातार चलाते रहना है, जिससे वह जले नहीं।
इसी मिश्रण में 1/2 चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच लाल मिर्च और 1 चुटकी चीनी डालकर 2 मिनट तक मसाला पकने के लिए छोड़ दें।
फिर 1/2 कप दही, स्वादानुसार नमक और बैंगन डालकर ठीक से मिलाएं।
इसमें 1/2 कप गर्म पानी डालने के बाद 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
आखिर में ऊपर से 2-3 चम्मच बारीक कटा ताजा हरा धनिया डालकर गार्निश करें और रोटी-चावल के साथ पोरोसें।
इस तरह तैयार है बंगाल की खास बैंगन बसंती रेसिपी।