मिठाई वही, अंदाज नया! दीवाली के बाद बच गई हैं मिठाइयां? इनसे बना लें ये स्वादिष्ट डेजर्ट्स, आसान है रेसिपी
दीवाली के बाद घर में बची हुई मिठाइयों को फेंकने के बजाय, आप उनसे स्वादिष्ट और आसान डेजर्ट्स बना सकते हैं।

दीवाली की बची हुई मिठाइयों से बनाएं डेजर्ट्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के बाद घर में इतनी मिठाइयां हो जाती हैं कि न तो ये खाए बनती हैं और न ही इन्हें फेंकने का मन करता है। ऐसे में अगर आप भी इसी बात से परेशान हैं कि इन स्वीट्स का क्या किया जाए, तो चलिए आपको इन्हें खाने का अलग अंदाज बताते हैं। दरअसल, आप इन बची हुई मिठाइयों से स्वादिष्ट डेजर्ट्स बना सकते हैं, जिसकी रेसिपी बहुत ही आसान है।
स्वीट मिल्क शेक
स्वीट मिल्क शेक बनाने के लिए आप 3-4 मिठाई लेकर इसे दूध में डालकर ब्लेन्ड कर लें। इसके बाद ऊपर से ड्राई फ्रूट्स और सीड्स डालकर नाश्ते में सर्व करें।
गुलाब जामुन ट्रिफल
घर में बचे हुए गुलाब जामुन से ट्रिफल बनाया जा सकता है। सबसे पहले गुलाब जामुन को बीच से काटकर एक कांच के गिलास में रख लें। इसके ऊपर वैनिला कस्टर्ड डालें और नट्स डालें। ऐसे ही गुलाब जामुन की एक और लेयर लगाएं, इस तरह तैयार है गुलाब जामुन ट्रिफल।
बर्फी केक
बर्फी को एक बर्तन में लेकर हाथ से मैश कर लेना है। दूसरी तरफ चॉकलेट के टुकड़े और अपनी पसंद का चॉकलेट बिस्किट लेकर उसके भी टुकड़े कर लें। बर्फी में इसे अच्छे से मिलाकर क्रीम की लेयर लगाए। फ्रिज में थोड़ी देर सेट करने के बाद बर्फी केक का मजा लें।
रसगुल्ला रबड़ी मूस
रसगुल्ला रबड़ी मूस के लिए 4-5 रसगुल्लों की चाशनी पहले अच्छे से निचोड़ लें। इसके बाद इन्हें छोटे टुकड़ों में काटकर इलायची पाउडर और व्हिप्ड क्रीम या रबड़ी की लेयर डालें। इसे फ्रिज में 2-3 घंटे रखने के बाद डेजर्ट मजेदार डेजर्ट का स्वाद चखें।
लड्डू पुडिंग
लड्डू पुडिंग बनाने के लिए दूध, कस्टर्ड पाउडर, ड्राई फ्रूट्स और 3-4 लड्डू चाहिए। सबसे पहले लड्डुओं को मैश करके उसमें अलग प्लेट में रखें। फिर एक बर्तन में दूध के साथ कस्टर्ड पाउडर मिलाकर उसे गाढ़ा बना लें। इसमें लड्डुओं का चूरा मिलाकर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें और सर्व करें।
स्वीट आइसक्रीम
दीवाली पर बची हुई मिठाइयों से आइसक्रीम भी बनाई जा सकती है। दूध को गर्म करके उसमें मिठाइयां मैश करके मिलाएं और थोड़ी देर उबलने दें। इसी दौरान अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स और बैरीज काटकर मिक्स कर लें। 5 मिनट तक दूध मध्यम आंच पर उबालने के बाद इसे ठंडा करें और फ्रिज में जमा दें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।