विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नाम में खरगोश, स्वाद में करी..' पर बनिया ने बनाई थी अफ्रीका की ये वेजिटेरियन डिश, भारत में नहीं मिलती आज भी

Published: Sun, 29 Nov 2026 12:30 PM (GMT+05:30)

बनी चाऊ एक ब्रेड और करी से बनी डिश है जिसकी जड़ें दक्षिण अफ्रीका में भारतीय प्रवासियों से जुड़ी हैं। 

बनी चाउ की कहानी अफ्रीका की रंगभेद की नीति से जुड़ी है (Image Source: AI Generated)

बनी चाउ की कहानी अफ्रीका की रंगभेद की नीति से जुड़ी है (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बनी चाऊ एक डिश जिसका नाम सुनकर लगता है कि ये फूड खरगोश के लिए होगा, पर असल में यह हम इंसानों का खाना है। वहीं, इस डिश का कनेक्शन भारतीयों से है, पर अफसोस कि भारत में आजतक किसी ने इसे चखा ही नहीं। अब आप सोच रहे होंगे कि जब बनी चाउ हमने बनाया तो खा क्यों नहीं पाए? तो इसकी कहानी अफ्रीका से जुड़ी है……

क्या है बनी चाऊ? 

बनी चाऊ ब्रेड और करी से बनी डिश है, जिसमें पाव को पहले खोखला किया जाता है, फिर उसमें आलू, बीन्स और सब्जियों वाली मसालेदार करी को डालकर परोसा जाता है। हालांकि, बाद में चिकन या मटन की करी डालकर भी इसे खाया जाने लगा, पर यह एक वेजिटेरियन डिश है। लोग इस डिश को निकनेम के तौर पर ‘बनी’ भी कहते हैं। 

अफ्रीका की रंगभेद की नीति से जुड़ा है इतिहास  

ब्रेड से बनी यह डिश डरबन का सबसे फेमस स्ट्रीट फूड है। वैसे तो इसे लेकर कई कहानियां हैं, लेकिन एक कहानी भारतीय प्रवासियों से जुड़ी है। कहा जाता है कि बनी चाउ का स्वाद अफ्रीका के लोगों ने पहली बार 1940 के दशक में चखा। यह वो समय था जब रंगभेद का तनाव बना हुआ था। इसी बीच भारतीयों ने एक आसान और सस्ते खाने के लिए बनी चाउ बना दिया। 

बनियाज चाउ से पड़ा बनी चाउ नाम 

अफ्रीका में भारत से गए लोग गिरमिटिया मजदूर, व्यापारी या कारीगर के तौर पर काम करते थे। अब क्योंकि रंगभेद के कानून के तहत अश्वेत लोग भोजनालयों में जाकर नहीं खा सकते थे, उनके पास बस खाना पैक कराने के अलावा कोई ऑप्शन ही नहीं बचा था। 

इस चुनौती को डरबन में रेस्तरां चला रहे जी.सी. कपितान ने ब्रेड के ऊपर के हिस्से को निकालकर उसमें करी भरकर देना शुरू कर दिया। ऐसे में इस डिश को बनियाज चाउ नाम मिला, जो आगे चलकर बोलचाल की भाषा में बनी चाउ हो गया। 

डरबन के गोल्फ कैडीज की दूसरी कहानी 

दूसरी कहानी के मुताबिक, बनी चाउ 'रॉयल डरबन गोल्फ कोर्स' में काम करने वाले इंडियन कैडीज यानी गोल्फ खिलाड़ियों के समान उठाने वाले लोगों के लिए बनी थी। ये लोग दोपहर के खाने के लिए ग्रे स्ट्रीट तक नहीं जा पाते थे, जिसके चलते उनकी फैमिली ब्रेड में करी भरकर खाना लेकर आते थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।