सेहत के लिए सुपरफूड से कम नहीं Quinoa, आपका दिल जीत लेंगी इससे बनने वाली 8 डिशेज
क्विनोआ जिसे सुपरफूड भी कहा जाता है प्रोटीन और फाइबर से भरपूर एक ग्लूटेन-फ्री अनाज है। इसमें सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसके अलावा क्विनोआ विटामिन एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भी भरपूर होता है जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं पाचन को बेहतर बनाते हैं और वेट लॉस में भी मदद करते हैं। आइए आपको बताएं 8 Quinoa Recipes...
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Quinoa Recipes: क्विनोआ, सिर्फ एक अनाज ही नहीं, बल्कि एक सुपरफूड है जो आपकी सेहत में एक शानदार वैल्यू एड कर सकता है! क्या आप जानते हैं कि क्विनोआ में सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड होते हैं जो नॉन वेजिटेरियन फूड्स में पाए जाते हैं?
दरअसल, ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण आपकी त्वचा और बालों को भी हेल्दी है। क्विनोआ से बनी डिशेस न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक भी रखती हैं। आइए जानते हैं क्विनोआ से बनी कुछ अनोखी डिशेस (Quinoa Healthy Dishes) के बारे में।
क्विनोआ से बनाएं 8 टेस्टी डिशेज
क्विनोआ सलाद
क्विनोआ को उबालकर फुला लें। फिर इसमें बारीक कटे हुए ताजे खीरा, रसदार टमाटर, प्याज, और रंगीन शिमला मिर्च मिलाएं। स्वादानुसार जैतून का तेल और ताजा नींबू का रस निचोड़ें। आखिर में, समुद्री नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर सर्व करें।
क्विनोआ पुलाव
क्विनोआ को चावल की तरह पकाएं। एक पैन में घी गरम करके प्याज, गाजर, मटर और शिमला मिर्च को सुनहरा होने तक भूनें। इसमें पका हुआ क्विनोआ डालकर अच्छी तरह मिलाएं। हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक स्वादानुसार डालें। ढककर धीमी आंच पर कुछ मिनट तक पकाएं।
यह भी पढ़ें- चाट-पकौड़ी के ठेले पर क्यों लगाया जाता है लाल कपड़ा? आपने सोची भी नहीं होगी इसकी वजह
क्विनोआ खिचड़ी
क्विनोआ को दाल के साथ पकाएं। इसमें हल्दी, हींग, जीरा और नमक मिलाएं। जीरे का तड़का लगाकर खिचड़ी को और भी स्वादिष्ट बनाएं।
क्विनोआ उपमा
क्विनोआ को धोकर कुकर में उबाल लें। एक पैन में तेल गरम करके राई, कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाएं। इसमें कटा हुआ प्याज़, गाजर और मटर डालकर भूनें। अब इसमें उबला हुआ क्विनोआ, नमक, हल्दी और धनिया पाउडर मिलाएं। चिरौंजी और सूखे मेवे डालकर अच्छी तरह मिलाएं। नींबू का रस निचोड़कर सर्व करें।
क्विनोआ बिरयानी
क्विनोआ को बिरयानी मसालों, दही और केसर के साथ पकाएं। इसमें बारीक कटे हुए प्याज, गाजर, और मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे धीमी आंच पर ढककर पकाएं। दही या रायते के साथ गरमागरम परोसें।
क्विनोआ सूप
क्विनोआ को सब्जियों या चिकन के साथ उबालकर स्वादिष्ट सूप बनाएं। इसमें प्याज, गाजर, लहसुन, अदरक और अपनी पसंदीदा सब्जियां डालकर उबालें। नमक, काली मिर्च और अन्य मसाले स्वादानुसार डालें।
क्विनोआ इडली
इडली के घोल में चावल की जगह क्विनोआ का आटा मिलाएं। इसे इडली के सांचे में डालकर स्टीम करें। नारियल की चटनी और सांभर के साथ गरमागरम परोसें।
क्विनोआ पकोड़े
क्विनोआ को उबालकर मैश करें। इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, बेसन, धनिया पत्ती, नमक और हल्दी मिलाएं। गाढ़ा घोल तैयार होने पर गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें।
ये सभी रेसिपी क्विनोआ को आप डाइट में शामिल करने के स्वादिष्ट और सेहतमंद तरीके हैं। क्विनोआ में प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
यह भी पढ़ें- घर पर नहीं बन पाते बाजार जैसे फूले-फूले भटूरे, तो इस सीक्रेट को जानकर कहेंगे 'काश पहले पता होता'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।