बिना ओवन और यीस्ट के भी बना सकते हैं सॉफ्ट पिज्जा बेस, बस घर पर अपनाएं ये आसान तरीका
अगर आप पिज्जा बनाने के लिए इसका बेस घर पर ही तैयार करना चाहते हैं तो इसे दो तरीकों से बना सकते हैं- यीस्ट या फिर बेकिंग पाउडर के साथ।

घर पर बनाएं नरम पिज्जा बेस बिना ओवन और यीस्ट के आसान तरीके से (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
बिना यीस्ट के बेकिंग पाउडर से झटपट पिज्जा बेस बनाएं
यीस्ट का उपयोग करके भी नरम और स्वादिष्ट पिज्जा बेस तैयार करें
घर पर आसानी से ताजा और सॉफ्ट पिज्जा बेस बनाने की विधि
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बाजार में रेडी टू कुक पिज्जा बेस आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन उनमें वो फ्रेशनेस महसूस नहीं होती और ना ही वो इतने सॉफ्ट होते हैं। आप एक्टिव यीस्ट के साथ या फिर इसके बिना भी बेकिंग पाउडर के साथ सिर्फ 15 मिनटों में झटपट पिज्जा बेस घर पर तैयार कर सकते हैं, तो आइए बनाते हैं।
बिना यीस्ट के ऐसे बनाएं पिज्जा बेस
सामग्री
- ढाई कप मैदा
- 3 टीस्पून बेकिंग पाउडर
- 2 टेबलस्पून के करीब पानी
- 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
- नमक स्वादानुसार
इस तरह बनाएं
- एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक को अच्छी तरह मिलाकर अलग रख दें।
- एक अलग जग में पानी और ऑलिव ऑयल को मिक्स कर लें।
- अब इस पानी को धीरे-धीरे मैदे के मिक्चर में मिलाते जाएं, सारा पानी एक साथ ना डालें।
- हाथ या बड़े चम्मच की मदद से इसे तब तक मिक्स करते रहें जब तक कि आटा एक बॉल के आकार में ना आ जाए।
- अगर गूंथा हुआ मैदा सख्त लग रहा हो तो थोड़े पानी के छींटें मारें।
- अब इसके दो गोले बना लें और बेलन की मदद से 12 इंच तक बेल लें।
- इस बेस को एक बड़े पिज्जा या बेकिंग ट्रे में ट्रांसफर कर अपना मनचाहा सॉस लगाएं और ऊपर से टॉपिंग डालकर 15 से 17 मिनट के लिए बेक करें।
यीस्ट के साथ पिज्जा बेस
सामग्री
- 2 कप मैदा
- 1 टीस्पून ड्राई यीस्ट
- 1 टीस्पून शक्कर
- 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
- नमक स्वाद के अनुसार
इस तरह बनाएं
- एक छोटे बाउल में ड्राई यीस्ट को 2 टेबलस्पून गुनगुने पानी और शक्कर के साथ मिक्स करके 5 मिनट तक ढककर रख दें।
- अब एक बड़े बाउल में मैदा, यीस्ट मिक्सचर, ऑलिव ऑयल और नमक को मिक्स कर पानी से अच्छी तरह गूंद लें।
- इस गूंथे हुए मैदे को पतले कपड़े से 1 से डेढ़ घंटे तक ढककर रख दें।
- फिर इसे 3 बराबर भागों में बांटकर सूखे आटे की मदद से 7 इंच तक बेल लें।
- अब बेले गए तीनों पिज्जा बेस को बेकिंग ट्रे पर रखकर 5 मिनट के लिए 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक कर लें। ओवन को प्री-हीट करना ना भूलें।