विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिस्पी डोसे से हटकर बनाएं रुई जैसा सॉफ्ट और स्पंजी कॉटन डोसा, मुंह में जाते ही घुल जाएगा; नोट करें रेसिपी

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:00 PM (IST)

इस बार मसाला डोसा की जगह घर पर रुई जैसा दिखने वाला कॉटन डोसा बनाएं।

कॉटन डोसा रेसिपी (Image Source: AI Generated)

कॉटन डोसा रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपने क्रिस्पी प्लेन डोसा या मसाला डोसा बहुत बार खाया होगा, पर कभी रुई जैसा एकदम मुलायम कॉटन डोसा ट्राई किया है? यह डोसा स्पंजी और सॉफ्ट होने के साथ ही पचाने में भी बहुत आसान है, जो बच्चे और बुजुर्ग दोनों के लिए सुबह का परफेक्ट नाश्ता हो सकता है। 

कॉटन डोसा रेसिपी

कॉटन डोसा को बनाने के लिए सबसे जरूरी प्रोसेस है खमीर उठाना, आइए जानते हैं इसकी स्पेशल रेसिपी: 

सामग्री 

  • 2 कप इडली चावल 

  • 1 कप कद्दूकस नारियल 

  • 1 कप रवा

  • 1/2 छोटा चम्मच मेथी 

  • जरूरत अनुसार पानी 

  • स्वादानुसार नमक 

विधि 

  1. कॉटन डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2 कप इडली चावल में 1/2 छोटा चम्मच मेथी डालकर कम से कम 2-3 घंटे के लिए भिगोकर रख देना है। 

  2. इसके बाद चावल के मिश्रण को मिक्सर ग्राइन्डर में डालकर थोड़ा सा पानी मिलाएं और चिकना गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। 

  3. चावल के तैयार बैटर को एक बड़े कटोरे में अलग रख लेना है। 

  4. फिर मिक्सर ग्राइन्डर में 1 कप नारियल, 1 कप रवा, और थोड़ा पानी डालकर इसका भी चिकना सा पेस्ट बना लेना है। 

  5. अब दोनों तैयार बैटर को एक बड़े कटोरे में एक साथ मिलाकर थोड़ी देर तक फेंट लें। 

  6. इस बैटर को फर्मेन्ट होने के लिए किसी गर्म जगह पर कम से कम 7-8 घंटे तक ढककर रख देना है। 

  7. जब खमीर उठ जाए तब डोसा बनाने की तैयारी करें, लेकिन पहले उसे चम्मच से धीरे-धीरे चलाएं। 

  8. अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो उसमें थोड़ा पानी डालकर पतला कर लेना है। 

  9. इसके लिए बैटर में स्वादानुसार नमक और 1/4 चम्मच लाल मिर्च (ऑप्शनल) मिला लें। 

  10. गैस पर तवा रखकर उसे गर्म कर लें और बहुत ही कम मात्रा में तेल डालकर चिकना करें।

  11. इसके बाद डोसे का बैटर डालना है, बस इस बात का ध्यान रखें कि कॉटन डोसे को सामान्य डोसे की तरह पतला नहीं बनाया जाता। ऐसे में बैटर को तवे पर ज्यादा फैलाएं नहीं। 

  12. बैटर तवे पर डालने के कुछ देर बाद उसमें जालियां बनने लगेंगी। फिर इसे ढककर 1-2 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें। 

  13. जब लगे कि बैटर का ऊपरी हिस्सा पककर हल्का सख्त हो गया है, तो समझ जाएं कि अपका कॉटन डोसा तैयार है। 

  14. इसे टमाटर की मसालेदार चटनी के साथ नाश्ते में परोसें।