दाल और अरबी के पत्तों की जुगलबंदी है यूपी की स्पेशल 'सहिना' की सब्जी, स्वाद में एकदम लाजवाब; नोट करें रेसिपी
उत्तर प्रदेश की पारंपरिक 'सहिना' सब्जी दाल की ग्रेवी और अरबी के पत्तों के पकौड़ों से बनाई जाती है।

उत्तर प्रदेश के कम लोकप्रिय पारंपरिक व्यंजन (Image Source: AI Generated)
HighLights
सहिना यूपी की पारंपरिक दाल और अरबी पत्तों की सब्जी
अरबी पत्तों के पकौड़े बनाकर गाढ़ी ग्रेवी में पकाते हैं
स्वादिष्ट सहिना बनाने के लिए विस्तृत विधि और सामग्री
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बहुत से पारंपरिक व्यंजनों के नाम हम सभी की जुबान पर चढ़े रहते हैं, जैसे- मथुरा के पेड़े, आगरा का पेठा, बनारस का पान और कचौड़ी तो लखनऊ की बिरयानी। इसके अलावा भी यूपी में कई व्यंजन बड़े चाव से खाए जाते हैं, जिनमें से एक है सहिना। यह नाम किसी शख्स का नहीं बल्कि रेसिपी का है, इसे दाल और अरबी के पत्तों से बनाया जाता है।
यूपी की ट्रेडिशनल साहिना रेसिपी
साहिना बनाने के लिए पहले अरबी के पत्तों के पकौड़े बनाए जाते हैं, फिर गाढ़ी ग्रेवी तैयार कर सब्जी बनती है। आइए जानते हैं इसकी स्पेशल रेसिपी:
सामग्री
1-2 अरबी के पत्ते
3 कप मटर दाल का आटा
1 चम्मच हल्दी
1/4 कप अदरक-लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट
1 चम्मच बेकिंग पाउडर
1 चम्मच जीरा
1 कप आटा
1/2 नींबू का रस
4 कप पानी
स्वादानुसार नमक
विधि
यूपी का ट्रेडिशनल साहिना बनाने के लिए सबसे पहले 1-2 अरबी के पत्ते के डंठल निकाल लेना है।
अगर मोटी डंडियां भी हैं तो उसे भी छीलकर हटा दें, ताकि बनाने में आसानी हो।
पत्तों के सिरहाने काटकर उसमें छेद कर लें, और मोटे डंठल को भी काट लेना है। इसके बाद इन्हें अच्छी तरह धो लें।
एक मीडियम साइज कटोरा लेकर उसमें 3 कप मटर दाल का आटा और मैदा (ऑप्शनल) मिलाएं।
फिर इसमें 1 चम्मच बेकिंग पाउडर, 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1/2 चम्मच काली मिर्च मिलाएं।
इसके बाद 1/2 नींबू का रस और 1/4 कप अदरक-लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट भी अच्छे से मिला लें।
इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें, ध्यान रहे कि वह गाढ़ा होना चाहिए, ज्यादा पतला नहीं।
पत्तों को किचन काउंटर पर रखें, फिर हाथ से दबाते हुए चपटा कर लेना है।
अब तैयार किए गए मिश्रण को थोड़ा सा लेकर हाथों से पत्तों पर फैलाना है।
उस पत्ते पर दूसरा पत्ता आधे हिस्से को ढकते हुए रखना है, जिससे एक बड़ा साइज बन सके।
पत्ते के दोनों तरफ के किनारों को अंदर की तरफ मोड़कर बन कर लें।
फिर रोल करते हुए आखिरी छोर पर भी पेस्ट लगाएं, ताकि वह चिपक सके।
पत्तों के रोल को काटकर छोटे-छोटे टुकड़ों में कर लें, इसके बाद इन्हें पैन में सुनहरा-भूरा होने तक फ्राई कर लेना है।
आटे का जो पेस्ट बचा है, उसमें हींग-जीरे का तड़का लगाकर और मसाले डालकर सब्जी की ग्रेवी तैयार कर लें।
पत्तों के पकौड़े ग्रेवी में डालें, आपकी साहिना की सब्जी तैयार है।
