बिना तेल और एयर फ्रायर के भी बनेंगे एकदम क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज, आलू काटने से लेकर पकाने तक अपनाएं ये तरीका
बिना तेल या एयर फ्रायर के भी एकदम कुरकुरे फ्रेंच फ्राइज बनाए जा सकते हैं।

बिना डीप फ्राई के फ्रेंच फ्राइज क्रिस्पी करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको फ्रेंच फ्राइज बहुत पसंद है लेकिन उसे बिना तेल या डीप फ्राई किए खाना चाहते हैं? अगर आपको लगता है कि इसके लिए ओवन या एयर फ्रायर की जरूरत पड़ेगी, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसके अलावा भी ऐसे कई तरीके हैं जिन्हें फॉलो करके बिना डीप फ्राई के फ्रेंच फ्राइज को क्रिस्पी बनाया जा सकता है।
बिना डीप फ्राई के फ्रेंच फ्राइज क्रिस्पी कैसे करें?
बिना डीप फ्राई के बनाए गए फ्रेंच फ्राइज न सिर्फ जल्दी भूख शांत करेंगे, बल्कि सेहत के लिहाज से भी ये हेल्दी हैं। आइए जानते हैं इसे बिना फ्राई किए बनाने के खास टिप्स:
लंबे और पतले आलू काट लें
आलू से स्टार्च और नमी हटाने के प्रोसेस को फॉलो करने से पहले उन्हें छीलकर लंबाई में काट लें। इस बात का ध्यान रखें कि आलू को ज्यादा मोटाई में नहीं काटना है। ये स्टिक्स एकदम पतली और लंबी होनी चाहिए।
आलू से स्टार्च निकालें
काटे गए आलू पानी में अच्छे से धोने के बाद कम से कम 20 मिनट तक पानी में भिगोकर अलग रख देना है। अगर आपके पास ज्यादा समय है तो इसे एक घंटे के लिए पानी में रखे रहने दें। इसकी मदद से आलू से एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाएगा।
सुखाने का सही तरीका अपनाएं
एक घंटे बाद आलू के टुकड़ों को निकालकर एक प्लेट में रखें। अब एक साफ सूती कपड़े या टॉवल में 10-20 मिनट तक रख देना है। यह तरीका आलू से नमी बिल्कुल गायब कर देगा।
कॉर्नस्टार्च की कोटिंग
आलू को क्रिस्पी रखने के लिए थोड़ा सा पानी लेकर उसमें कॉर्नस्टार्च, नमक और काली मिर्च मिलानी है। इस घोल से सूखे हुए आलू पर अच्छी तरह से कोटिंग करें। इस कोटिंग से आलू को बिना डीप फ्राई किए क्रिस्पी टेक्स्चर बनाए रखा जा सकता है।
फ्राइज बनाने की तैयारी करें
अब एक नॉन स्टिकी पैन गैस पर रखकर धीमी आंच पर गर्म करें। आप चाहे तो इसमें 1/2 चम्मच तेल डालकर पैन सिर्फ चिकना कर सकते हैं। अब थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कोटिंग वाले आलू डालकर 5-6 मिनट तक फ्राई करते रहें, जब तक कि उनका रंग हल्का सुनहरा और भूरा नहीं हो जाता। इस तरह तैयार हैं बिना तेल के एकदम क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज, इसे हरी या लाल चटनी के साथ नाश्ते में सर्व करें।
