आलू वही पर स्वाद शाही, आज ही बनाएं रिच, क्रीमी और मसालेदार 'अफगानी आलू', नोट करें सीक्रेट रेसिपी
अफगानी आलू की खास सब्जी का क्रीमी और मसालेदार स्वाद आपको बेहद पसंद आएगा।

अफगानी आलू रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आलू से बनने वाले इतने व्यंजन हैं कि हर सब्जी में इनका स्वाद अलग ही लगता है। इसी कड़ी में आज हम अफगानी आलू की सब्जी की रेसिपी लेकर आए हैं, यकीन माने इसका क्रीमी और मसालेदार स्वाद आपको बार-बार बनाने पर मजबूर कर देगा।
अफगानी आलू रेसिपी
अफगानी आलू को बनाने का तरीका सामान्य सब्जी जैसा ही है, बस इसमें दही, टमाटर और बेबी आलू के साथ मसालों का मिश्रण शामिल होता है। आइए जानते हैं इसकी स्पेशल रेसिपी:
सामग्री
1/2 किलो छोटे आलू
1 इंच कद्दूकस अदरक
2-3 मीडियम साइज टमाटर
2 चम्मच दही
2-3 लंबाई में कटी हरी मिर्च
2 चम्मच क्रीम या मलाई
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच हल्दी
2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
2 बड़े चम्मच तेल
1 चम्मच जीरा
2-3 चम्मच बारीक कटा धनिया
स्वादानुसार नमक
विधि
अफगानी आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू को कुकर में उबालने के लिए रख दें।
जब आलू उबाल जाएं तो उन्हें छीलकर और उनपर नमक लगाकर 5 मिनट के लिए अलग रख देना है।
इसके बाद 2-3 मीडियम साइज टमाटर को बड़े-बड़े टुकड़ों में काटें और मिक्सी में डालकर पीस लें।
भारी तले वाली कड़ाही को गैस पर रखें, उसमें 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
इसमें जीरा डालकर भूनें और फिर छीलकर रखे उबले आलू इसमें फ्राई कर लें।
फ्राई आलू प्लेट में निकालकर अलग रख लें और दोबारा 1/2 चम्मच तेल डालें।
इस बार गर्म तेल में 1 इंच कद्दूकस अदरक डालकर भूनें। इसके बाद 2-3 लंबाई में कटी हरी मिर्च भी डालें।
इस स्टेप में टमाटर की तैयार रखी प्यूरी डालकर थोड़ी देर पकानी है।
साथ में 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च, 1 छोटा चम्मच हल्दी, 2 चम्मच धनिया पाउडर और 1/2 चम्मच गरम मसाला भी डालें।
इसे सहीमि आंच पर कम से कम 5 मिनट तक पकने देना है।
जब लगे कि मसाला तेल छोड़ने लगा है तो उसमें 2 चम्मच दही डालकर चम्मच से चलाएं।
इसके बाद 2 चम्मच क्रीम या मलाई को मिश्रण में डालना है।
सबसे आखिरी स्टेप में स्वादानुसार नमक डालकर सब्जी को अच्छे से मिला लें। फिर 2-3 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
ऊपर से 2-3 चम्मच धनिया डालकर रोटी और चावल के साथ सर्व करें।
