विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तवे पर बनाएं बिल्कुल ढाबे जैसा टेस्टी 'आलू कुलचा', नोट कर लें ये सिक्रेट रेसिपी; हर कोई करेगा तारीफ

Published: Sat, 26 Sep 2026 05:00 PM (IST)

आलू कुलचा खाने में काफी लाजवाब होता है। इसे घर पर भी एक सिक्रेट ट्रिक की मदद से बनाया जा सकता है।

घर पर कैसे बनाएं आलू कुलचा (AI Generated Image)

घर पर कैसे बनाएं आलू कुलचा (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आलू कुलचा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। प्लेन छोले-कुल्चे तो लाजवाब होते ही हैं, लेकिन आलू कुल्चे खाने का मजा दोगुना कर देते हैं। मसालेदार आलू भरा और मक्खन से लथपथ कुलचा तीखे छोलों के साथ मिल जाएं, तो दिन बन जाता है।

हालांकि, अक्सर लोग मान लेते हैं कि आलू कुलचा घर पर बनाना बहुत मुश्किल है, लेकिन सच ये है कि इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। आइए जानें आलू कुलचा बनाने की रेसिपी।


आलू कुल्चा रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 90 mins
तैयारी का समय : 60 mins
पकाने का समय :30 mins
कोर्स : Snacks
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

आलू कुल्चा बनाने के लिए सामग्री:

  • मैदा- 2 कप
  • दही- 3 बड़ा चम्मच
  • बेकिंग पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा- 1/4 छोटा चम्मच
  • चीनी- 1 छोटा चम्मच
  • तेल/घी- 2 बड़ा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • उबले और मैश किए आलू- 3-4
  • बारीक कटा प्याज- 1
  • हरी मिर्च- 2
  • कद्दूकस किया अदरक- 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर या अनारदाना- 1 छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी- 1 बड़ा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • कलौंजी- 1 छोटा चम्मच
  • बटर- आवश्यकतानुसार

आलू कुल्चा बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक बर्तन में मैदा छान लें और उसमें नमक, चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दही और दो चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

2

गुनगुने पानी में इस मिश्रण का नरम आटा गूंथ लें और इसके ऊपर थोड़ा-सा तेल लगाकर एक घंटे के लिए ढककर सेट होने के लिए रख दें।

3

अब एक बर्तन में उबले मैश किए आलू लें और उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी और नमक मिलाकर स्टफिंग के छोटे-छोटे गोले बना लें।

4

इसके बाद सेट हुए आटे से एक लोई तोड़े और उसे हाथों से थोड़ा फैलाएं। इसके बीच में आलू की स्टफिंग का गोला रखें और चारों तरफ से समेटते हुए बंद कर दें।

5

अब लोई पर थोड़ा सूखा मैदा लगाएं और हल्के हाथों से बेलन की मदद से ओवल या गोल आकार में बेलें। इन बिले हुए कुलचों के ऊपरी हिस्से पर थोड़ा हरा धनिया और कलौंजी छिड़ककर बेलन से हल्का दबाएं ताकि वे चिपक जाएं।

6

अब कुलचे को उल्टा करें और उसकी दूसरी तरफ पर पानी लगाकर गरम तवे पर पानी वाली साइड को नीचे रखते हुए कुलचा डालें।

7

जब कुलचे पर छोटे-छोटे बुलबुले दिखने लगें, तो तवे को हैंडल से पकड़कर उल्टा करें और आंच पर कुलचे को सीधे सेंक लें।

8

सिके हुए कुलचे को तवे से उतारें और उस पर बटर लगाकर छोलों और कटे हुए प्याज के साथ सर्व करें।