Republic Day 2025 पर बनाएं ये Tricolour Dishes, स्कूल के गणतंत्र दिवस की यादें हो जाएंगी ताजा
भारत इस साल 26 जनवरी को अपना 76वां Republic Day मनाएगा। इस दिन स्कूलों में खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसके अंत में बच्चों को स्नैक्स (Republic Day 2025 Recipe) दिए जाते हैं। आप भी अपने घर पर कुछ स्नैक्स बनाकर अपने स्कूल के दिनों की यादें ताजा कर सकते हैं। इन डिशेज को आप तिरंगे के रंगों में बना सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day 2025 Recipes: 26 जनवरी 2025 को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस दिन साल 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था और भारत एक लोकतांत्रिक देश बना था। इस दिन कर्तव्य पथ पर झंडारोहण और परेड होती है। स्कूलों और कॉलेजों में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर खास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के रंगों से रंगा हुआ एक ऐसा दिन होता है, जब हम सभी अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम और गर्व का जश्न मनाते हैं। स्कूल के दिनों में, यह दिन और भी खास होता था। झंडा फहराने की समारोह, देशभक्ति गीत, और सबसे खास टेस्टी स्नैक्स (Republic Day 2025 Tricolour Dishes), जिसका इंतजार हम बचपन में बेसब्री के साथ किया करते थे।
आइए, गणतंत्र दिवस के मौके पर उन स्वादिष्ट स्नैक्स (patriotic food recipes) को याद करते हैं, जिन्होंने हमारे स्कूल के दिनों को और भी यादगार बना दिया था, लेकिन एक खास ट्विस्ट के साथ।
तिरंगा रंगों में सजे हुए समोसे
स्कूल के स्नैक्स में समोसों की अपनी खास जगह होती है। इनमें भरा हुआ मसालेदार आलू और टमाटर का केचप बचपन में हमें खुश कर देता था। इस मौके पर आप तिंरगे रंग का समोसा भी बना सकते हैं। हरे, सफेद और कसरिया रंग के समोसे न केवल देखने में सुंदर लगेंगे, बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगेंगे।
यह भी पढ़ें: कौन होंगे गणतंत्र दिवस पर राजकीय मेहमान? पीएम नरेन्द्र मोदी का आमंत्रण किया स्वीकार
देशभक्ति के रंगों वाले कचौरी
रिपब्लिक डे पर स्कूल में मिलने वाले स्नैक्स में कचौड़ी भी मिलती थी। इनका स्वाद भी बेहद लाजवाब होता है। इस रिपब्लिक डे अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए आप भी टेस्टी कचौड़ी बना सकते हैं। इनके साथ आप तीन रंगों की चटनी सर्व कर सकते हैं, जो गणतंत्र दिवस के मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
तिरंगा मिठाई
मिठाई के बिना कोई भी त्योहार अधूरा होता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर, तिरंगे रंगों में बनी मिठाइयां खूब पसंद की जाती हैं। बर्फी, रसगुल्ले और गुलाब जामुन को तिरंगे रंगों में रंगकर, इसे और भी आकर्षक बनाया जाता था।
तिरंगा सैंडविच
सैंडविच भी स्कूल में मिलने वाले स्नैक्स का अहम हिस्सा थी। इस बार घर पर आप तिरंगा रंग के सैंडविच बना सकते हैं। सफेद ब्रेड पर हरी और नारंगी चटनी लगाकर आप इस सैंडविच को बना सकते हैं।
तिरंगा कुकीज
कुकीज तो सभी को खूब पसंद आते हैं। इन्हें आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। कुकीज को तिरंगे रंगों में रंगकर, इसे और भी आकर्षक बनाया जाता है। कुकीज में अलग-अलग तरह के ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।