विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न चाशनी का झंझट, न महंगे सामान की जरूरत, गुड़ और चावल से बनती है महाराष्ट्र की अनरसा मिठाई; नोट करें रेसिपी

Published: Mon, 14 Sep 2026 06:53 PM (IST)

इस मिठाई को बनाने के लिए सोचना 3-4 दिन पहले पड़ेगा, पर बनाने में महज आधा घंटा लगेगा।

महाराष्ट्र की पारंपरिक मिठाई अनारसा रेसिपी (Image Source: AI Generated)

महाराष्ट्र की पारंपरिक मिठाई अनारसा रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में जितनी सांस्कृतिक विविधता है, उतना ही अलग हर क्षेत्र का व्यंजन भी। हर राज्य के अपने कुछ खास पकवान हैं, जो उनकी खास पहचान बने हुए हैं। इन्हीं पकवानों में आज हम महाराष्ट्र की खास मिठाई अनारसा की बात करेंगे। 

वैसे तो इस मिठाई को खासतौर से दिवाली और अधिक मास के मौके पर बनाया जाता है, पर आप गणेश उत्सव के खास मौके पर भी इसे बना सकते हैं। 

महाराष्ट्र की पारंपरिक मिठाई अनारसा रेसिपी

अनारसा बाहर से एकदम कुरकुरी और खस्ता और अंदर से एकदम नरम होती है। इसे घर पर भी आप बना सकते है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी

सामग्री 

  • 1/2 किलो चावल

  • 400 ग्राम गुड़ 

  • 4 छोटे चम्मच खसखस 

  • घी या तेल

  • आवश्यकतानुसार दूध 

  • 3-4 बड़े चम्मच सफेद तिल 

विधि 

  1. अनरसा बनाने के लिए आपको 1/2 किलो चावल को पहले अच्छे से धो लेना है। 

  2. उसके बाद उसे पानी में भिगोकर कम से कम 3-4 दिन के लिए रख दें। ध्यान रहे कि हर दिन इसका पानी बदलते रहना है। 

  3. पांचवे दिन चावलों को बाहर निकालकर इसे बारीक पीस लेना है। मिठाई के लिए चावल का आटा तैयार है। 

  4. अब 400 ग्राम गुड़ लेकर उसे भी मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। 

  5. इस स्टेप में एक बड़ी थाल में चावल का आटा लें और उसमें पिसा हुआ गुड़ मिलाकर नरम आटा गूंध लेना है। 

  6. इसके बाद इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर अलग प्लेट में रखते जाएं। 

  7. ध्यान रहे कि लोइयों को ज्यादा देर तक खुला नहीं रखना है, उसे कपड़े से ढककर रखें। 

  8. भारी तले वाली कड़ाही गैस पर रखें और मिठाई तलने के लिए उसमें 5-6 बड़े चम्मच घी डालें। 

  9. गैस को धीमी आंच पर रखना है, वरना मिठाई जल सकती है। 

  10. एक तरफ 4-5 बड़े चम्मच सफेद तिल एक प्लेट में रख लें। 

  11. अब लोई को तिल वाली सतह पर रखकर हल्का सा दबाएं और चपटा कर लें। 

  12. इससे लोई के एक तरफ सफेद तिल लग जाएंगे। फिर इस चपटी लोई पर खसखस भी लपेटनी है।  

  13. इसके बाद एक-एक करके सारी लोइयों को चपटा करके कड़ाही में डीप फ्राई करते जाना है। 

  14. ऊपर से तेल या घी डालते रहें, इससे मिठाई थोड़ी जालीदार बनेगी। 

  15. इस तरह बेहद ही आसान विधि से तैयार है आपकी स्पेशल और महाराष्ट्र की पारंपरिक अनारसा मिठाई।