विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सब्जियां खाने में नखरे करते हैं बच्चे? झटपट बनाकर दें ये विंटर स्पेशल मैकरोनी वेज सूप, चट कर जाएंगे पूरा बाउल

Published: Tue, 03 Nov 2026 02:01 PM (IST)

सर्दियों में बच्चों को हरी सब्जियां खिलाना मुश्किल होता है, ऐसे में मैकरोनी वेज सूप एक बेहतरीन ऑप्शन है।

पौष्टिक मैकरोनी वेजिटेबल सूप की आसान रेसिपी (Image Source: AI-Generated)

पौष्टिक मैकरोनी वेजिटेबल सूप की आसान रेसिपी (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. बच्चों को सब्जियां खिलाने का स्वादिष्ट और पौष्टिक विंटर स्पेशल सूप

  2. मैकरोनी और ताजी मौसमी सब्जियों से भरपूर पौष्टिक सूप

  3. सर्दियों के लिए झटपट बनने वाला आसान और हेल्दी सूप

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम आते ही गरमागरम चीजें खाने का मन करने लगता है, लेकिन जब बात बच्चों की आती है, तो मदर्स के सामने सबसे बड़ा चैलेंज होता है उन्हें हरी सब्जियां खिलाना। जी हां, थाली में गाजर, मटर या बीन्स देखते ही बच्चे मुंह बनाने लगते हैं और खाने से जी चुराते हैं। अगर आप भी रोज-रोज बच्चों के इन नखरों से परेशान हैं, तो यह विंटर स्पेशल सूप आपकी सारी मुश्किलें आसान कर देगा।

बच्चों को पास्ता और मैकरोनी बहुत पसंद होती है। ऐसे में, क्यों न उनकी इसी पसंद का स्मार्ट तरीके से फायदा उठाया जाए? 'मैकरोनी वेज सूप' एक ऐसी रेसिपी है, जो न सिर्फ पीने में लाजवाब है, बल्कि इसमें ढेर सारी मौसमी सब्जियों का पोषण भी छिपा है। गरमागरम सूप में तैरती मैकरोनी देखकर बच्चे इतने खुश हो जाते हैं कि वे बिना कोई सवाल किए पूरा बाउल साफ कर देते हैं।

Macaroni Soup

(Image Source: AI-Generated)

मैकरोनी वेज सूप बनाने के लिए सामग्री

इसे बनाने के लिए आपको आधी कटोरी उबली हुई मैकरोनी, बारीक कटी हुई सर्दियों की ताजी सब्जियां (जैसे- गाजर, मटर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, बीन्स), थोड़ा सा मक्खन, बारीक कटा लहसुन, टमाटर का पेस्ट या प्यूरी, काली मिर्च पाउडर और नमक की जरूरत होगी। सूप को और यम्मी बनाने के लिए आप चीज भी रख सकते हैं।

मैकरोनी वेज सूप बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा मक्खन गरम करें और उसमें लहसुन भून लें। अब इसमें सारी बारीक कटी सब्जियां डालकर हल्का-सा पकाएं, ताकि सब्जियों का क्रंच बना रहे। इसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी और जरूरत के अनुसार पानी डाल दें। जब सूप में अच्छा उबाल आ जाए, तो इसमें स्वाद अनुसार नमक, एक चुटकी काली मिर्च और पहले से उबाल कर रखी हुई मैकरोनी मिला दें। इसे 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि सारे फ्लेवर आपस में मिल जाएं।

बस फिर, आपका स्वादिष्ट और पौष्टिक 'मैकरोनी वेज सूप' बिल्कुल तैयार हो जाएगा। इसे एक सुंदर से बाउल में निकालें और ऊपर से थोड़ा-सा कद्दूकस किया हुआ चीज डालकर गरमागरम परोसें। यकीन मानिए, इस सूप की महक और स्वाद से बच्चे सब्जियों की शिकायत करना भूल जाएंगे और आपसे रोज इसे बनाने की जिद करेंगे।

यह भी पढ़ें- आलू-दाल वाली नहीं, एक बार चखने पर ही दीवाना बना लेगी जोधपुरी मावा कचौड़ी; इस रेसिपी से तैयार करते हैं हलवाई

यह भी पढ़ें- लिट्टी-चोखा भी फेल है इस बिहारी टमाटर चोखा के आगे, कम मसालों में मिलेगा जबरदस्त देसी स्वाद; आसान है रेसिपी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।