विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सब्जी में डल गया है ज्यादा तेल, तो इन स्मार्ट हैक्स से पलक झपकते बाहर आ जाएगा सारा एक्स्ट्रा ऑयल

Published: Tue, 22 Sep 2026 07:00 PM (IST)

अगर सब्जी में गलती से ज्यादा तेल डल जाए, तो उसे फेंकने की बजाय कुछ आसान किचन हैक्स से एक्स्ट्रा तेल को आसानी से बाहर निकाला जा सकता है।

सब्जी से एक्स्ट्रा तेल कैसे हटाएं? (AI Generated Image)

सब्जी से एक्स्ट्रा तेल कैसे हटाएं? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहत को ध्यान में रखते हुए आजकल लोग खाने में कम तेल का इस्तेमाल करते हैं, जो सही भी है। हालांकि, फिर भी कभी-कभी गलती से खाने में तेल ज्यादा डल जाता है। जरूरत से ज्यादा तेल न सिर्फ खाने का स्वाद बिगाड़ता है, बल्कि सेहत के लिए भी हानिकारक होता है। 

अगर आपकी सब्जी में कभी जरूरत से ज्यादा तेल डल जाए, तो पूरी सब्जी फेंकने के बजाय कुछ आसान टिप्स से एक्स्ट्रा तेल को बाहर निकाल सकते हैं। आइए जानें सब्जी में तेल कम करने के लिए कुछ आसान टिप्स। 

बर्फ के टुकड़ों का कमाल

ये हैक किसी जादू से कम नहीं है। दरअसल, ये एक बहुत ही बेसिक साइंस पर काम करता है। बर्फ की ठंडक तेल को जमा देती है। अगर सब्जी में तेल ज्यादा हो गया है, तो दो-तीन बर्फ के टुकड़ों को कड़छी पर रखें और उस कड़छी के निचले हिस्से को ग्रेवी की ऊपरी सतह पर हल्के से घुमाएं। सब्जी का गर्म तेल ठंडी कड़छी के संपर्क में आते ही जम जाएगा और उसकी तली में चिपक जाएगा। इसके बाद कड़छी पर जमा तेल को चम्मच से हटाकर फेंक सकते हैं।  

ब्रेड का इस्तेमाल

इस हैक में ब्रेड एक स्पंज की तरह काम करता है और तेल को सोख लेता है। ब्रेड की एक स्लाइस लें और उसे सब्जी की ऊपरी सतह पर कुछ सेकंड के लिए हल्का-सा दबाकर रखें। ब्रेड जैसे ही तेल सोख लें, इसे सब्जी से निकालकर अलग कर दें। ब्रेड को ज्यादा देर सब्जी में न छोड़े, वरना ब्रेड सॉगी होकर टूटने लगेगी। 

फ्रिज में ठंडा करना

अगर खाना परोसने में अभी समय है, तो सब्जी को गैस से उतारकर थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद बर्तन को ढक्कर 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडे तापमान में सारा तेल जम जाएगा और सब्जी के ऊपर पेपर जैसे जमा हो जाएगा। अब एक चम्मच की मदद से तेल की इस जमी हुई परत को उठाकर फेंक दें। इसके बाद खाना दोबारा गर्म करके परोसें।

टिश्यू पेपर का इस्तेमाल

सब्जी में अगर ज्यादा तेल डल गया है, तो इसे गैस से उतारकर रख दें। इसके बाद एक टिश्यू पेपर लें और उसे सब्जी के ऊपर कुछ सेकंड के लिए रखें और फिर बाहर निकाल दें। टिश्यू तेल को सोख लेगा और सब्जी में तेल बैलेंस हो जाएगा। ध्यान रखें कि टिश्यू को बहुत देर तक सब्जी में न छोड़ें।