विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आपकी रसोई के मसाले कितने शुद्ध? हल्दी, मिर्च, जीरा और धनिया की इन तरीकों से करें जांच

Published: Tue, 22 Sep 2026 11:34 AM (IST)

इन घरेलू तरीकों को अपनाकर आप अपनी रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों की असलियत का पता लगा सकते हैं।

मसाले असली हैं या नकली, इन तरीकों से करें जांच (Image Source: AI Generated)

मसाले असली हैं या नकली, इन तरीकों से करें जांच (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों बाजार में जिस तरह से खाने-पीने से जुड़ी चीजों में मिलावट के मामले सामने आ रहे हैं, उसने सभी की चिंता बढ़ा दी है। यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हम जो थाली में खा रहे हैं, उसमें कौन सी चीजें शुद्ध हैं और कौन सी नहीं। 

ऐसे में अगर आप हाल ही में बाजार से मसाले खरीदकर लाए हैं और जांच करना चाहते हैं कि वो असली हैं या नकली, तो इसके लिए यहां बताए गए कुछ तरीके अपनाए जा सकते हैं। 

हल्दी 

भारतीय खाने में हल्दी सबसे जरूरी मसाला है, जिसके बिना न तो उसमें रंग आता है और न ही स्वाद का ही कुछ पता चल पाता है। हल्दी के असली या नकली की जांच करने के लिए सबसे पहले एक कांच का गिलास लें। उसमें पानी के साथ एक चम्मच हल्दी डालें। अगर वह धीरे-धीरे नीचे बैठने लगे तो समझें कि वह असली है। जबकि नकली हल्दी पानी में नीचे बैठने के बजाय केवल अपना रंग छोड़ने लगती है। 

लाल मिर्च 

लाल मिर्च में अक्सर मिलावट के लिए ईंट का बुरादा, लाल रंग या स्टार्च डाला जाता है। एक गिलास पानी में 2 चम्मच लाल मिर्च डालें। अगर वह तुरंत पानी घुल जाए और पानी एकदम लाल हो जाए तो उसमें आर्टिफिशियल कलर डाले गए हैं। 

वहीं, लाल मिर्च का धीरे-धीरे पानी में घुलना और पानी में ऊपर तैरते रहना उसकी शुद्धता की निशानी है। इसके अलावा, आप लाल मिर्च को हाथ में भी रगड़कर देख सकते हैं, पाउडर का खुरदुरा लगना उसमें मिलावट और स्मूद लगना असली होने की पहचान है। 

जीरा 

एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा डालें, अगर वह असली होगा तो रंग नहीं छोड़ेगा और नीचे बैठ जाएगा। जबकि नकली जीरे में सुगंध भी नहीं आती और वो पानी में ऊपर ही तैरता रहता है। 

धनिया पाउडर 

धनिया पाउडर में मिलावट का पता लगाने के लिए उसे हाथ में लेकर खशबू चेक करें। उसमें आने वाली ताजा और हल्की मीठी सुगंध का मतलब है कि धनिया पाउडर असली है। दूसरा तरीका यह है कि एक गिलास पानी में 2 चम्मच धनिया पाउडर डालकर उसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर वह नीचे बैठ जाए तो पाउडर शुद्ध है। 

गरम मसाला 

गरम मसाले की पहचान करने के लिए उसे सूंघकर देखें। असली मसाले में अलग-अलग मसलों की खुशबू आती है, वहीं नकली मसाला केवल पाउडर जैसा ही लगता है। 

सेंधा नमक 

आलू को बीच से काटकर उसमें सेंधा नमक लगा दें। फिर उसपर कुछ बूंद नींबू की भी डालनी है। असली नमक पर कोई बदलाव नहीं आएगा, अगर उसमें मिलावट होगी तो आलू का रंग काला या नीला पड़ जाएगा।