विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बथुए का साग और रायता तो खूब खाया होगा, इस सर्दी ट्राई करें इसकी करारी पूड़ी; बनाने का तरीका भी है आसान

Published: Sun, 22 Nov 2026 05:13 PM (GMT+05:30)

सर्दियों में हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट के लिए बथुए की खस्ता पूड़ी एक बेहतरीन ऑप्शन है।

थाली में साग और रायते के साथ परोसी गई बथुए की गरमागरम पूड़ियां। (AI जनरेटेड तस्वीर)

थाली में साग और रायते के साथ परोसी गई बथुए की गरमागरम पूड़ियां। (AI जनरेटेड तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियां आते ही बाजार में ताजी हरी सब्जियों की बहार आ जाती है। इनमें से एक है 'बथुआ', जो न सिर्फ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, बल्कि इसकी तासीर भी गर्म होती है, जो सर्दियों में शरीर को ठंड से बचाती है। ठंड के मौसम में बथुए का साग, पराठा और रायता तो लगभग हर घर में बनता है, लेकिन क्या आपने कभी बथुए की खस्ता पूड़ी ट्राई की है?

अगर नहीं, तो इस बार सर्दियों में इसे जरूर बनाएं। सुबह का गरमागरम नाश्ता हो, बच्चों का टिफिन हो या फिर सर्दियों की किसी ट्रिप पर सफर में ले जाना हो, बथुए की पूड़ी एकदम परफेक्ट है। इसका चटपटा स्वाद हर किसी को उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा। आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका।

Bathua Puri Recipe

बथुए की खस्ता और फूली-फूली पूड़ियां। (AI जनरेटेड तस्वीर)

बथुए की पूड़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 250 ग्राम बथुआ (ताजा पत्तियां)
  • 2-3 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1/2 चम्मच अजवाइन
  • चुटकी भर हींग
  • 1/2 चम्मच जीरा पाउडर या जीरा
  • नमक स्वादानुसार
  • तलने के लिए और मोयन के लिए तेल

बथुए की पूड़ी बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले बथुए के पत्तों को डंठल से अलग कर लें और उन्हें पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धो लें ताकि सारी मिट्टी निकल जाए। अब एक बर्तन में थोड़ा पानी डालकर बथुए को 4 से 5 मिनट तक उबाल लें। उबलने के बाद पानी निकालकर इसे ठंडा होने दें और मिक्सी में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें। आप चाहें तो पीसते समय ही इसमें हरी मिर्च डाल सकते हैं।
  • अब एक बड़े बर्तन या परात में गेहूं का आटा लें। इसमें बथुए का तैयार पेस्ट, अजवाइन, हींग, जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक और 2 चम्मच तेल डालें। तेल डालने से पूड़ियां एकदम खस्ता बनती हैं। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। ध्यान रहे कि पूड़ी का आटा रोटी के आटे से थोड़ा कड़क होना चाहिए। आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि वह सेट हो जाए।
  • आटा सेट होने के बाद उसकी छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें। दूसरी तरफ गैस पर एक कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रख दें। लोइयों पर हल्का सा तेल लगाकर उन्हें गोल पूड़ी के आकार में बेल लें। जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो उसमें पूड़ी डालें और कलछी से हल्का-हल्का दबाते हुए फुलाएं। दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें। इसी तरह सारी पूड़ियां तैयार कर लें।
  • लीजिए, आपकी गरमा-गरम और खस्ता बथुए की करारी पूड़ी तैयार है। इसका असली मजा आलू-टमाटर की रसेदार सब्जी, पुदीने की चटनी या फिर आम के अचार के साथ आता है। यकीन मानिए, जो बच्चे या बड़े बथुआ खाना पसंद नहीं करते, वो भी इन पूड़ियों को मांग-मांग कर खाएंगे।

यह भी पढ़ें- रोज वाली सादी मेथी की सब्जी को दें रेस्टोरेंट स्टाइल टच, नखरीले बच्चे भी शौक से खाएंगे मेथी मलाई मटर

यह भी पढ़ें- न भर्ता, न भरवां... इस बार बनाएं बंगाली स्टाइल बैंगन बसंती, सरसों-दही से बनेगी ये टेस्टी सब्जी, नोट करें रेसिपी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।