गोवर्धन पूजा पर 20 से ज्यादा मौसमी सब्जियों से तैयार होती है ‘अन्नकूट की सब्जी’, इस आसान विधि से झटपट बनाएं
गोवर्धन पूजा के अगले दिन अन्नकूट की सब्जी बनाने का विशेष महत्व है, जिसमें कई मौसमी सब्जियों का उपयोग होता है।

अन्नकूट की सब्जी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के ठीक अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है, और इस दिन भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए अन्नकूट की सब्जी बनाए जाने का खास महत्व है। इसे बनाने के लिए कई तरह की मौसमी सब्जियों को शामिल किया जाता है। इस सब्जी का पारंपरिक अन्नकूट नाम धार्मिक महत्व से जुड़ा हुआ है, पर आम बोलचाल में ये वही मिक्स वेज की सब्जी है जिसे सेहत का खजाना माना जाता है।
अन्नकूट की सब्जी रेसिपी
गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट सब्जी भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के साथ ही प्रकृति का आभार जताने का भी एक तरीके है। आइए इसकी रेसिपी जानते हैं:
सब्जी की सामग्री
4 आलू
3/4 कप सेम
2-3 छोटी साइज के बैंगन
3 इंच कद्दूकस अदरक
4-5 हरी मिर्च
2 छोटी फूलगोभी
2 शिमला मिर्च
2 कच्चे केले
3-4 टमाटर
2 गाजर
2 टिंडे
2 अरबी
8-10 भिंडी
3-4 परवल
1 छोटी लौकी
1/2 कद्दू
2-3 चम्मच बारीक कटा धनिया
मसाले की सामग्री
5-6 चम्मच तेल
4-5 पिंच हींग
2 छोटे चम्मच जीरा
4 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी
3/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच अमचूर
1 चम्मच गरम मसाला
स्वादानुसार नमक
विधि
अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छे से धोकर काट लें।
इसके बाद गैस पर बड़ी कड़ाही रखें और उसमें 5-6 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
फिर इसमें 2 छोटे चम्मच जीरा, 3 इंच कद्दूकस अदरक, 4-5 बारीक कटी हरी मिर्च के साथ ही 4-5 पिंच हींग डालें।
इसे 1 मिनट तक पकाने के बाद टमाटर डालें और उसे थोड़ी देर धीमी आंच पर गलने दें।
साथ में 4 चम्मच धनिया पाउडर, 3/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च, 1 छोटा चम्मच अमचूर, 1 चम्मच गरम मसाला और 1/2 चम्मच हल्दी मिक्स करें।
इसे धीमी आंच पर कम से कम 5 मिनट तक पकने देना है, जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे।
अगले स्टेप में मसाला पकने के बाद सारी कटी हुई सब्जियां अच्छे से मिक्स करें।
जरूरत लगे तो उसमें थोड़ी मात्रा में पानी भी मिलाया जा सकता है।
ऊपर से स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और धीमी आंच पर सब्जियों के पक जाने तक छोड़ दें।
सबसे आखिर में 2-3 चम्मच बारीक कटा धनिया डालकर गार्निश करें, तैयार है गोवर्धन के लिए अन्नकूट की सब्जी।